Advertisement
Advertisement

नाराज पति ने गले में फंदा लगाकर की आत्महत्या

बेगूसराय : बेगूसराय में पति और पत्नी के बीच मामूली विवाद के कारण नाराज पति ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। इस आत्महत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना तेघरा थाना क्षेत्र की है। मृत व्यक्ति की पहचान देखना थाना क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद अब्बास का पुत्र मोहम्मद आजाद के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि मोहम्मद आजाद नशे का आदी था। उन्होंने बताया कि बीती रात को नशे की हालत में घर पहुंचा। इसी बीच पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

घर में ही सोने के वक्त गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया

विवाद इतना बढ़ गया कि पति नाराज हो गया और घर में ही सोने के वक्त गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया है कि जब सुबह जगाने के लिए गए तो फंदे से लटका हुआ मोहम्मद आजाद मिला। फिलहाल इस घटना सूचना परिजनों के द्वारा तेघरा थाना पुलिस को दी। मौके पर तेघड़ा थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़े : शराब माफिया खुलेआम शराब बनाने व बेचने का कर रहे हैं काम, दो गिरफ्तार…

यह भी देखें :

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल 6 November 2026: मेष से मीन तक जानें...

आज का राशिफल, 6 November 2026 (Friday)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...