Advertisement
Advertisement

लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से तंग आकर गले में फंदा लगाकर की आत्महत्या

बेगूसराय : बेगूसराय में एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से तंग आकर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस आत्महत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में काफी चर्चा का विषय बन गया है। यह पूरा मामला बछवारा थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव की है। मृत लड़की की पहचान समस्तीपुर जिले के रहने वाले उजाला कुमारी के रूप में की गई है जो कि अपने मसेरी बहन के यहां रहकर पढ़ाई करती थी। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि उजाला कुमारी को एक लड़का से मोहब्बत था। उन्होंने बताया है कि लड़का के द्वारा अश्लील फोटो और वीडियो को लेकर उसको ब्लैकमेलिंग लगातार उजाला कुमारी को करते रहता था।

उन्होंने बताया कि उजाला कुमारी को उसके बॉयफ्रेंड के द्वारा दबाव देकर शादी करने के लिए कहा जाता था लेकिन उजाला कुमारी हमेशा शादी करने से इंकार करती थी। बॉयफ्रेंड के द्वारा उसे फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसी से अजीज होकर उजाला कुमारी ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। फिलहाल इस मौत के बाद स्थानीय लोगों ने बछवारा थाना पुलिस को सूचना दी मौके पर बछवारा थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। हालांकि उजाला कुमारी की मौत के बाद इलाके में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़े : ड्राइवर ने की आत्महत्या, अवैध संबंधों का शक

यह भी देखें :

अजय सिंह की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल 6 November 2026: मेष से मीन तक जानें...

आज का राशिफल, 6 November 2026 (Friday)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...