मसीही और सरना समाज के बीच बढ़ी तनातनी, एक दूसरे पर दर्ज करवायी गयी प्राथमिकी

Palamu-सतबरवा प्रखंड के दरुआ गांव में मसीही समुदाय और कुडूख सरना समाज के बीच मारपीट की खबर आई है. इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से  नीलांबर-पिताबंर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

बताया जा रहा है कि 27 दिसंबर को दरुआ गांव के तेजू उरांव के घर पर क्रिसमस गैदरिंग में कुछ लोगों द्वारा हमला कर टेबुल कुर्सी को तोड़ दी गई. इसके साथ ही कार्यक्रम में शामिल कई लोगों के साथ मारपीट भी की गई. जबकि अद्दि कुडूख सरना समाज ने अपनी प्राथमिकी में मसीही समुदाय पर प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप लगाया है. अद्दि कुडूख सरना समाज ने कहा कि इससे झारखंड की अस्मिता नष्ट हो रही है.

भाजपा विधायक डॉ.शशि भूषण मेहता ने किया दरुआ गांव का दौरा

इधर भाजपा विधायक डॉ.शशि भूषण मेहता ने दरुआ गांव दौरा कर सरना समाज से विमुख होकर धर्मान्तरण करने वाले मसीही लोगों से भेंट की और उनसे एक बार फिर से सरना समाज में लौटने का आग्रह किया. डॉ.शशि भूषण मेहता ने मसीही समुदाय पर सेवा के नाम पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया.  थानाप्रभारी गौतम कुमार राय ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की और कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यहां बता दें कि पुलिस के दरुआ गांव में उरांव जनजाति के 80 घर है. इसमें से 10 परिवार ने धर्मान्तरण कर लिया है. तनाव की वजह यह धर्मान्तरण ही बताया जा रही है.

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...