सिरमटोली फ्लाईओवर के रैंप को हटाने की मांग को लेकर केंद्रीय सरना समिति ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

रांची. केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा की अगुवाई में केंद्रीय सरना समिति ने सिरमटोली फ्लाईओवर के रैंप को हटाने की मांग को लेकर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार महोदय से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। इस दरौन केंद्रीय सरना समिति अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि महामहिम राज्यपाल से मुलाकात कर केन्द्रीय सरना पूजा स्थल सिरमटोली स्थित मुख्य द्वार के सामने फ्लाईओवर रैंप का निर्माण कार्य चल रहा है। उस फ्लाईओवर रैंप कार्य से केन्द्रीय सरना पूजा स्थल का आवागमन का रास्ता बहुत ही संकीर्ण हो रहा है।

फ्लाईओवर के रैंप को हाटाने की मांग

उन्होंने कहा कि सरहुल शोभा यात्रा में हजारों अखाड़े के लाखों लोग, जिसमें बच्चे, व्यस्क, महिला, पुरुष, बुजुर्ग, लोग सरहुल शोभा यात्रा के दिन केन्द्रीय सरना स्थल सिरम टोली पहुंचते हैं। सरना स्थल जाने का एक मात्र रास्ता होने के कारण कोई भी अप्रिय घटना की पूरी संभावना बनती है। इसलिए फ्लाईओवर रैंप का निर्माण केन्द्रीय सरना पूजा स्थल के मुख्य द्वार के आगे सिरम टोली चौक (जयपाल सिंह मुंडा चौक) के पार रैंप का निर्माण किया जाय ताकि सरनास्थल का मुख्य मार्ग स्वतंत्र रूप से खुला रह सके।

राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर रैंप का निर्माण कार्य को अविलंब बंद कराकर उस रैंप को हटाया जाय। इस दौरान मुख्य रूप से केन्द्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा, मुख्य पहान जगलाल पहान, सूरज टोप्पो, शोभा कच्छप, किरण तिर्की, जगरनाथ तिर्की, महादेव उरांव, सुरेन्द्र लिंडा, मुकेश मुंडा, मुन्ना, गुड्डू मुंडा, मोहन तिर्की, मन्ना हेमरोम, आदि उपस्थित थे।

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...