Advertisment

ईडी को फंसाने की साजिश का आरोप, झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई, पुलिस जांच पर रोक बरकरार

रांची: झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को ईडी की याचिका पर सुनवाई हुई। यह याचिका ईडी को मैनेज करने के नाम पर 6 करोड़ रुपए के लेन-देन मामले में दर्ज प्राथमिकी के खिलाफ दायर की गई थी। हाईकोर्ट के जस्टिस एके चौधरी की अदालत में सुनवाई के दौरान ईडी ने मौखिक रूप से कहा कि इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध रूप से हिरासत में लिया है और ईडी अधिकारियों को फंसाने के लिए जबरन बयान ले रही है।

ईडी का दावा है कि उनके अधिकारियों को ट्रैप करने की साजिश रची जा रही है। इस पर राज्य सरकार की ओर से जवाब देते हुए कहा गया कि ईडी के आरोप निराधार हैं और पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है। सरकार ने अदालत में इस मामले पर विस्तृत जवाब दाखिल करने की बात कही।

हाईकोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई की तिथि 24 अप्रैल निर्धारित की है। साथ ही अदालत ने पुलिस जांच पर रोक को बरकरार रखा है।

गौरतलब है कि ईडी ने इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। ईडी ने दावा किया है कि रांची के सुखदेवनगर थाना में दर्ज प्राथमिकी की पुलिस सही तरीके से जांच नहीं कर रही है। ईडी ने अदालत में यह भी कहा था कि इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं और फर्जी सबूत तैयार कर ईडी अधिकारियों को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।

इससे पहले अदालत ने सभी प्रतिवादियों के खिलाफ किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई करने से पुलिस को रोक दिया था। अब मामले की अगली सुनवाई 24 अप्रैल को होगी, जिसमें पुलिस और राज्य सरकार की ओर से जवाब पेश किया जाएगा।

देवेश कुमार बने सरकार के खेवनहार! दीपक प्रकाश के लिए छोड़ेंगे...

पटना : बिहार की राजनीति में पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर चल रहा संवैधानिक संकट फिलहाल टलता हुआ दिखाई दे...

Vinay Kumar Chaubey Bail: वनभूमि अनियमितता मामले में सुप्रीम कोर्ट का...

Vinay Kumar Chaubey Bail: झारखंड के सस्पेंड किए गए IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे को हजारीबाग में वन भूमि की कथित अनियमितताओं और अवैध खरीद-फरोख्त...

Chirkunda Kanwar Yatra 2026: चिरकुंडा से 111 कांवड़ियों का जत्था रवाना,...

Chirkunda Kanwar Yatra 2026: सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव के प्रति भक्तों की आस्था चरम पर होती है। इसी क्रम में, शुक्रवार सुबह...