भागलपुर: खड़ी वाहन के बगल में एक वृद्ध शौच करने बैठा तो गुस्से में वाहन मालिक ने वृद्ध की पीट पीट कर हत्या कर दी। घटना भागलपुर के इशाकचक की है जहां दबंग ने एक वृद्ध की लाठी डंडे से पीट कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान ग्रामीण भोला तांती के रूप में की गई। मृतक के पुत्र ने बताया कि वह राजमिस्त्री थे और उन्हें आँखों से दिखाई कम देता था। वह शौचा करने निकले थे और एक वाहन के बगल में बैठ कर सोच करने बैठ गये। Vehicle Vehicle
यह भी पढ़ें – Gopalganj: गृहमंत्री के जनसभा की तैयारी पूरी, ड्रोन से की जाएगी निगरानी…
इस दौरान वाहन का मालिक अरुण तांती वहां पहुंचा और उसने लाठी से पिटाई शुरू कर दी। पिटाई के कारण वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। उसने बताया कि घटना के बाद मोबाइल से पिटाई की सूचना मिली जब मौके पर पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। Vehicle
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- CM और मेरे पिताजी ने मुसलमानों के लिए किया काफी काम, गया में संतोष सुमन ने …
भागलपुर से राजीव ठाकुर की रिपोर्ट


















