गया: बिहार चुनावी वर्ष में है और इस वर्ष के अंत तक बिहार में विधानसभा चुनाव होना है। चुनावी वर्ष होने की वजह से अब बिहार के नेता कहीं राजनीतिक कार्यक्रम में जाएँ या सरकारी या फिर किसी निजी कार्यक्रम में, राजनीतिक बयानबाजी का दौर लगातार जारी है। बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन शनिवार को गया में एक मॉल के उद्घाटन समारोह पहुंचे थे। CM CM CM
यह भी पढ़ें – Police Station में अब आयेंगे दलाल तो थानाध्यक्ष पर गिरेगी गाज, DGP ने जारी किया आदेश
मॉल का उद्घाटन करने के बाद मंत्री संतोष कुमार सुमन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कुछ लोग हैं जो प्रोपेगेंडा फैला रहे है ताकि लोग उनके पक्ष में आयें लेकिन ऐसा संभव नहीं है। मेरे पिताजी जीतन राम मांझी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में मुसलमानों के लिए काफी काम किया है। दुनिया जानती है कि जीतन राम मांझी और नीतीश कुमार ने कभी भी मुसलमानों के विरोध में न कोई बयान दिया है और न ही उनके विरुद्ध कोई ऐसी कार्रवाई की है जिससे मुस्लिम समाज को तकलीफ हो। इन लोगों ने जो भी काम किया है वह सभी लोग जानते हैं।
इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के बिहार आगमन को लेकर कहा कि यह उनका रूटीन दौरा है। गोपालगंज में गृह मंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित है, वे आ रहे हैं तो एनडीए के नेताओं से मुलाकात करेंगे और उनसे बातें करेंगे। CM
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- NDA की सरकार लोगों के साथ ही देश के विकास के लिए प्रतिबद्ध, राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने…
गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट







