Advertisment

50 वर्षीय व्यक्ति की डैम में छलांग लगाने से हुई मौत, बचाने गया बेटा…

बोकारो : जरीडीह थाना क्षेत्र के गायत्री नगर बालीडीह निवासी 50 वर्षीय सत्यप्रकाश केशरी ने आज बोकारो के गरगा नदी के डैम से छलांग लगा दी. जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. जबकि छलांग लगाने वाले का बेटा अपने पिता को बचाने के दौरान जख्मी हो गया.

बताया जा रहा है कि मृत व्यक्ति घर से निकल कर अचानक डैम तरफ जाने लगा, तभी उसका बेटा कुनल केशरी उन्हें देखकर उनके पीछे चल पड़ा. जब डैम पहुंचा तो अपने पिता को डैम में गिरा देखा. उसके बाद उसने भी डैम में कूदकर उसे बचाने का प्रयास किया. इस क्रम में वह जख्मी हो गया.

मृतक के बड़े भाई ने बताया कि सत्यप्रकाश घर से निकलकर डैम तरफ आया जहां पैर स्लिप करने के कारण डैम में गिरकर डूब गया. जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा जाल लगाकर उसे बाहर निकला गया. इसके बाद सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मामले की सूचना बालीडीह पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं मामले की जांच में पुलिस जुट गई है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा.

रिपोर्ट : चुमन कुमार

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...