Ramgarh : सड़क हादसे में ऑटो चालक की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखो का पहाड़…

Ramgarh : रामगढ़ जिले के कुजू आरा चार नंबर में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक अख्तर हुसैन की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल अख्तर हुसैन को इलाज के लिए सदर अस्पताल, रामगढ़ भेजा, लेकिन वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- Anuj Kanaujia Encounter : सरेंडर करो अंदर से गोली चली ढांय-ढांय, ऐसे मारा गया कुख्यात शूटर अनुज कनौजिया… 

Ramgarh : मृतक का घर
Ramgarh : मृतक का घर

Ramgarh : घर के इकलौते कमाऊ सदस्य थे अख्तर

अख्तर हुसैन अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। वह ऑल राइटड्राइवर मजदूर महासंघ एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष थे और ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनकी पत्नी का चार साल पहले ही निधन हो चुका था और अब उनके चार छोटे बच्चे और एक बुजुर्ग मां इस दुर्घटना के बाद बेसहारा हो गए हैं।

ये भी पढ़ें- Khunti : मौत का रिमिक्स फॉल! नहाने के दौरान डूबने से दो सगे भाईयों की मौत… 

हादसे के बाद ऑल राइटड्राइवर मजदूर महासंघ एसोसिएशन की एक टीम ने स्वर्गीय अख्तर हुसैन के परिवार से मुलाकात की और उन्हें सहारा देने का प्रयास किया। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गुलजार शाह ने कहा कि अख्तर हुसैन आगामी 5 अप्रैल को होने वाली रैली के लिए परमिशन लेने के लिए अपने छोटे पुत्र के साथ कुजू ओपी जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

Ramgarh : मामले की जानकारी देते परिजन
Ramgarh : मामले की जानकारी देते परिजन

ये भी पढ़ें- Dumka : बासुकीनाथ बस स्टैंड में भड़का आग का शोला, कई बसे जलकर खाक… 

परिजनों ने की मुआवजे की मांग

जिला सचिव नसीम अंसारी ने भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि संगठन स्वर्गीय अख्तर हुसैन के परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने यह भी वादा किया कि परिवार को आर्थिक सहायता और अन्य आवश्यक मदद दी जाएगी ताकि इस कठिन समय में उन्हें कोई परेशानी न हो।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : गोविंदपुर-टुंडी मार्ग पर ट्रेलर और ट्रक में टक्कर, ट्रक के उड़े चिथड़े… 

इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया है। परिवार के लोग अब भी सदमे में हैं और पूरे गांव में इस दुखद घटना की चर्चा हो रही है। स्थानीय प्रशासन भी इस घटना की जांच में जुटा है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्वर्गीय अख्तर हुसैन की मौत ने उनके परिवार को गहरे दुख में डूबो दिया है।

रामगढ़ से मोहम्मद एहसान मंजर कि रिपोर्ट– 

Bihar News: मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये देगा इंडियन...

 बिहार में इंडियन मोशन पिक्चर प्रोडक्शन एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये दिए। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने भी एक...

Bihar Green Gram Farming: बिहार के 10 जिलों में 6,250 एकड़...

बिहार में हरा चना की अगेती खेती को बढ़ावा देने के लिए 10 जिलों में 6,250 एकड़ का लक्ष्य तय किया गया है। किसानों...

JTET 2026: परीक्षा की तैयारियों को लेकर कार्यशाला, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा JTET 2026 की तैयारियों को लेकर जैक सभागार में कार्यशाला हुई। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, सुरक्षित परिवहन और परीक्षा प्रक्रिया का...