Breaking: भूस्खलन से हुआ बड़ा हादसा, छह लोगों की मौत, कई घायल

Desk. पीडब्ल्यूडी सड़क के पास रविवार शाम भूस्खलन के कारण छह लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। इस घटना में कई अन्य भी घायल हो गए। यह हादसा हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में गुरुद्वारा मणिकरण साहिब के सामने पीडब्ल्यूडी सड़क के पास हुआ।

भूस्खलन से छह लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार, भूस्खलन शाम करीब 5 बजे हुआ, जब सड़क के किनारे बैठे लोग मलबे के साथ गिरे एक बड़े पेड़ की चपेट में आ गए। घायलों को आगे के इलाज के लिए जरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मृतकों में सड़क किनारे रेहड़ी लगाने वाला एक व्यक्ति, एक कार सवार और मौके पर मौजूद तीन पर्यटक शामिल हैं।

बचाव और राहत कार्य जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दल घटनास्थल पर मौजूद है, जो बचाव और राहत कार्यों में जुटा है। वहीं अग्निशमन विभाग की एक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच रही है। पुलिस अभी तक मृतकों की पहचान नहीं कर पाई है।

India International Water Week 2026: स्टार्टअप्स ने उठाए सवाल, कहा—सिर्फ स्टॉल...

 इंडिया इंटरनेशनल वाटर वीक 2026 को लेकर इंडियन स्टार्टअप एसोसिएशन ने स्टार्टअप्स के लिए वास्तविक कारोबारी और सरकारी अवसर सुनिश्चित करने की मांग की।India...

Bihar Flood Relief Fund: बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए 4.5...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सरकारी संस्थाओं की ओर से सहायता का सिलसिला जारी...

Bihar OPRMC Phase 3: 13 हजार KM सड़कों का होगा 7...

Bihar OPRMC Phase 3, पटना: बिहार में सड़कों के निर्माण के साथ अब उनके रखरखाव और नियमित निगरानी पर भी जोर दिया जा रहा...