Dhanbad : धनबाद-बोकारो मार्ग पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, रेलवेकर्मी की दर्दनाक मौत…

Dhanbad : धनबाद-बोकारो मार्ग पर स्थित तेलमच्चो ब्रिज पर शनिवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी है जिसमें महुदा रेल कॉलोनी के निवासी और सीनियर सेक्शन इंजीनियर के ट्रॉलीमैन अभय रंजन सुवरनो की जान चली गई। घटना उस समय हुई जब अभय रंजन सुवरनो बाइक से रामगढ़ स्थित अपने रिश्तेदार के घर से महुदा लौट रहे थे। इस दौरान उनका बाइक तेलमच्चो ब्रिज पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Anuj Kanaujia Encounter : सरेंडर करो अंदर से गोली चली ढांय-ढांय, ऐसे मारा गया कुख्यात शूटर अनुज कनौजिया… 

Dhanbad : रिश्तेदार के घर से महुदा लौट रहे थे रेलवेकर्मी

घटना देर रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। अभय रंजन सुवरनो अपनी बाइक से महुदा लौट रहे थे। तभी तेलमच्चो ब्रिज पर खड़े ट्रक के पीछे उनकी बाइक टकरा गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अभय को गंभीर स्थिति में देखा और तत्काल पुलिस को सूचित किया। महुदा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अभय रंजन को इलाज के लिए बीजीएच (बोकारो जनरल हॉस्पिटल) भेजा, लेकिन वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : गांजा ही गांजा! 22 किलो गांजा के साथ के एक तस्कर गिरफ्तार, ऐसे चलता था धंधा… 

सीनियर सेक्शन इंजीनियर के ट्रालीमैन के पद पर कार्यरत थे

मृतक अभय रंजन सुवरनो मूलतः गोमो के रहने वाले थे और महुदा रेलवे स्टेशन पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर के ट्रालीमैन के पद पर कार्यरत थे। उनकी आकस्मिक मृत्यु से महुदा रेलवे कॉलोनी में मातम छा गया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम बोकारो के अस्पताल में किया गया, जिसके बाद उसे महुदा लाया गया।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Breaking : कार और बाइक में आमने-सामने भयंकर टक्कर, बाइक चूर-चूर… 

पुलिस ने शव को उनके परिवार के सदस्य को सौंप दिया। अभय रंजन सुवरनो के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटों का रो-रो कर बुरा हाल है। उनके निधन से परिवार में गहरी शोक की लहर दौड़ गई है।

Ranchi Traffic Route Change : कल दोपहर बाद मेन रोड जाने से बचे, सरहुल के जुलूस पर ये रूट रहेगा बंद, कई रुट डायवर्ट… 

 

Jharkhand Rajya Sabha Election: हेमंत सोरेन को विधायकों पर भरोसा, रिसॉर्ट...

रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हो रही वोटिंग के बीच, राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने विधानसभा परिसर में मीडिया से...

मझौलिया में सुरक्षा व्यवस्था तार-तार, पैक्स चुनाव के जश्न के बीच...

बेतिया : खबर बेतिया मझौलिया थाना क्षेत्र के स्थानीय प्रशासन की घोर लापरवाही और लचर सुरक्षा व्यवस्था के कारण मझौलिया प्रखंड परिसर के ठीक...

Bokaro News: BPSCL में संविदा कर्मी की मौत के बाद BGH...

Bokaro News: बोकारो पावर सप्लाई कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (BPSCL) के कोयला हैंडलिंग प्लांट में काम करने वाले एक कॉन्ट्रैक्ट वर्कर की संदिग्ध हालात में...