Advertisment

पापा जेल में है ? मदद के नाम पर लड़के के साथ SHO ने किया घिनौना काम

बेगूसराय : बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय से सामने आ रही है। जहां जिले के बखरी अनुमंडल क्षेत्र के नाव कोठी थाना के एक दारोगा ने पुलिस विभाग के वर्दी को शर्मसार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नावकोठी थाना क्षेत्र के अनुसंधान विंग और नावकोठी थाना के अपर थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार शुक्ला पर नाबालिक से और अप्राकृतिक योनाचार का आरोप लगाया गया है। घटना की खबर सुनते ही ग्रामीणों में खबर आग की तरफ फैल गई।

SP मनीष ने खुद संभाला मोर्चा, दारोगा को हिरासत में लेकर भेजा जेल 

वहीं पुलिस अधीक्षक मनीष ने खुद मोर्चा संभाला और आरोपी दारोगा को हिरासत में लेकर मेडिकल कराने के लिए भेज दिया है। लड़का के साथ अपर थाना अध्यक्ष ने गंदा काम किया है। उस लड़का ने बताया कि मेरे पापा जेल में हैं। पापा को मदद करने के नाम पर मेरे साथ गंदा काम किया है। जहां इस घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। एसपी ने नावकोठी थाना क्षेत्र में घटित घटना के संबंध में एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा है कि लिखित आवेदन पर शिकायत दर्ज की गई।

यह भी देखें :

दारोगा ने अपने निजी आवास पर बुलाकर लड़के के साथ किया अप्राकृतिक योनाचार

पुलिस पदाधिकारी अरविंद शुक्ला के द्वारा बीती संध्या निजी आवास पर बुलाकर एक लड़के के साथ अप्राकृतिक योनाचार का अपराध किया है। साथ ही पुलिस अधीक्षक मनीष ने गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बखरी के नेतृत्व में नवकोठी थाना अध्यक्ष के द्वारा पीड़ित व्यक्ति से पूछताछ करते हुए मेडिकल जांच करने तथा आरोपी पुलिस कर्मी को एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही विधि-सम्मत कार्रवाई की भी बात कही है।

यह भी पढ़े : गंडक नदी में दो नाबालिग युवक की डूबने से दर्दनाक मौत…

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

पटना सिटी के मेहंदीगंज में 32 लाख से अधिक के नशीले...

पटना सिटी : मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के शिवचक कॉलोनी में गुप्त सूचना के आधार पर एक्साइज विभाग (EBI) और पटना मद्य निषेध विभाग की...

पिस्टल के साथ डांस का Video वायरल, महिला गिरफ्तार, घर से...

दरभंगा : दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में एक महिला का पिस्टल के साथ डांस करते हुए बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर...

‘मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में सुशासन, डिजिटल प्रशासन व शिकायतों...

पटना : बिहार सरकार ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य में सुशासन, डिजिटल प्रशासन और शिकायतों के त्वरित...