बेटी से देह व्यापार कराने वाले सौतेली मां व सौतेले पिता गिरफ्तार, भेजे गए जेल

नालंदा : नालंदा थाना पुलिस ने शनिवार को बेटी से देह व्यापार कराने वाले सौतेले माता एवं पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक महिला ने डेढ़ माह पूर्व अपने पुत्री की गुमशुदगी का मामला दर्ज थाने में कार्रवाई थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा छानबीन की जा रही थी। शनिवार को पुलिस ने गुमशुदा हुई युवती को बरामद किया। युवती के द्वारा दिए गए बयान पर युवती के सौतेली माता खुशबू एवं सौतेले बाप मनीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित युवती की मां ने मनीष से दूसरा शादी किया था। जबकि मनीष पहले भी एक पत्नी को छोड़ युवती के माता के साथ साथ तीसरा शादी खुशबू से किया है। खुशबू के साथ राजगीर निचली बाजार में किराए के मकान में रह कर देह व्यापार का धंधा करने का काम करता था।मनीष जो कि परवलपुर थाना क्षेत्र का रहने बाला है और बड़ी पहाड़ी बिहारशरीफ में भी घर बनाए हुए है।

युवती के अनुसार मनीष अपने सौतेली बेटी को डेढ़ माह पूर्व बहला फुसला कर तीसरी पत्नी के पास ले गया और राजगीर के होटल में देह व्यापार का धंधा जबरन करवाने लगा। जो किसी तरह चंगुल से छूट शुक्रवार को अपने मां के पास पहुंची। जिसके बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए सौतेली मां एवं पिता को गिरफ्तार किया गया और जेल भेज दिया गया।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...