Advertisment

रांची नगर निगम ने बनाया टैक्स वसूली का रिकॉर्ड, 94 करोड़ रुपये की वसूली

रांची: वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम दिन रांची नगर निगम (RMC) ने 91.45 लाख रुपये होल्डिंग टैक्स के रूप में वसूलकर नया रिकॉर्ड बनाया। इस वर्ष नगर निगम ने 1,67,372 करदाताओं से कुल 80,64,37,113 रुपये की वसूली की। इसके साथ ही रांची नगर निगम झारखंड में सबसे अधिक टैक्स कलेक्शन करने वाला निकाय बन गया।

रांची नगर निगम L ऑनलाइन और जनसुविधा केंद्रों से भी हुई भारी वसूली

  • ऑनलाइन भुगतान: 32,373 करदाताओं ने ऑनलाइन माध्यम से 17.05 करोड़ रुपये जमा किए।

  • जनसुविधा केंद्रों से वसूली: 13,934 करदाताओं ने जनसुविधा केंद्रों पर 5.38 करोड़ रुपये जमा किए।

  • वार्ड स्तर पर कलेक्शन: 53 वार्डों में 1,06,019 करदाताओं से 41.81 करोड़ रुपये की वसूली टैक्स कलेक्टरों द्वारा की गई।

जल कर और ट्रेड लाइसेंस से बढ़ी आमदनी

  • जल कर से वसूली: 12.02 करोड़ रुपये की वसूली हुई।

  • ट्रेड लाइसेंस आवेदन: 18,370 आवेदन प्राप्त हुए, जिससे 2.16 करोड़ रुपये निगम को मिले।

पिछले साल से 24 करोड़ अधिक वसूली

पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में 70.39 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी, जबकि इस बार यह आंकड़ा 94 करोड़ रुपये पार कर गया, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

JPSC JSSC Vivad Jharkhand: छात्र आंदोलन पर झारखंड सरकार की सफाई,...

JPSC JSSC Vivad Jharkhand, रांची: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच, कांग्रेस कोटे के चार मंत्रियों ने...

Babulal Marandi on Jharkhand CAG Report: CAG रिपोर्ट ने खोली हेमंत...

Babulal Marandi on Jharkhand CAG Report: झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने CAG रिपोर्ट का हवाला देते हुए हेमंत सोरेन सरकार पर...

Ranchi Vidhansabha Gherao FIR: रांची विधानसभा घेराव पर पुलिस का बड़ा...

Ranchi Vidhansabha Gherao FIR: जेपीएससी परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प...