Advertisement
Advertisement

Bhojpur: लूट कांड के 20 दिनों के अंदर तनिष्क शोरूम में बड़ी घटना, इलाके में हड़कंप…

Bhojpur: लूट कांड के 20 दिनों के अंदर तनिष्क शोरूम में बड़ी घटना, इलाके में हड़कंप...

Google पर 22Scope चुनें

भोजपुर: भोजपुर जिला मुख्यालय के आरा में स्थित तनिष्क शोरूम में 20 दिनों के अंदर दूसरी बड़ी घटना घटी। करीब 20 दिन पहले अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब 10 करोड़ के आभूषण लूट ली थी तो अब एक बार फिर शोरूम के बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते ही इतना विकराल रूप ले लिया कि करीब दर्जन भर बाइक जल कर राख हो गई इसके साथ ही एक कार में आग की वजह से क्षति पहुंची है। हालांकि समय रहते दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी।

यह भी पढ़ें – JDU नेता को नहीं है ललन सिंह और संजय झा पर भरोसा, वक्फ बिल को लेकर कह दी बड़ी बात…

बताया जा रहा है कि तनिष्क शोरूम वाले बिल्डिंग के बेसमेंट में कुछ काम चल रहा था। वेल्डिंग की चिंगारी की वजह से एक कार में आग लग गई और आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की भीषण रूप को देखते हुए उपरी मंजिल पर काम कर रहे करीब 30 लोगों को बगल के बिल्डिंग के जरिए बाहर निकाला गया वहीं तनिष्क शोरूम में भी धुआं भर गया। आग लगने की वजह से मौके पर अफरातफरी मच गई। Bhojpur Bhojpur Bhojpur Bhojpur

बताया जा रहा है कि तनिष्क शोरूम में भी करीब दो दर्जन कर्मचारी और ग्राहक मौजूद थे। आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने स्थानीय थाना की पुलिस और दमकल की टीम को दी। मौके पर आनन फानन में पुलिस और दमकल की टीम पहुंची और समय रहते काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों की वजह से आग लगी थी।

यह भी पढ़ें- India को विकसित बनाने के लिए होना होगा एकजुट, राज्यपाल ने कहा ‘भारतीय संस्कृति ही…’

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...

 GPS Tracking System: हजारीबाग में 80 लाख की शराब लूट और...

हजारीबाग के चौपारण में 80 लाख की शराब लूट और ट्रक चालक की संदिग्ध हत्या पर झारखंड शराब व्यापारी संघ ने चिंता जताई। GPS...