चाईबासा बाल सुधारगृह से 20 बाल कैदी फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

चाईबासा: चाईबासा स्थित बाल सुधारगृह में मंगलवार शाम 6 बजे बड़ा सुरक्षा उल्लंघन हुआ, जब 20 बाल कैदी मेन गेट तोड़कर फरार हो गए। होमगार्ड जवानों की तैनाती के बावजूद बाल कैदियों ने लाठी-डंडों के साथ बाल सुधारगृह के मेनगेट पर हमला कर दिया। अपनी सुरक्षा खतरे में देख जवान वहां से हट गए, जिससे कैदियों को भागने का मौका मिल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुख्य द्वार पर सुरक्षा कर्मियों और बाल कैदियों के बीच संघर्ष चला, लेकिन आखिरकार कैदी गेट तोड़ने में सफल रहे। वे छोटे-छोटे समूहों में बंटकर डिलियामार्चा और लड्डू बस्ती की ओर भाग गए।

पूर्व नियोजित था फरार होने का प्लान
जानकारी के अनुसार, कैदियों ने इस भागने की योजना पहले से बना रखी थी और सरहुल पर्व के दिन का चयन किया था। पांच मिनट तक चले संघर्ष के बाद मुख्य गेट टूट गया और सभी कैदी फरार हो गए।

गौरतलब है कि अगस्त 2024 में भी इसी बाल सुधारगृह से तीन बंदी दीवार फांदकर भागने में सफल हुए थे, लेकिन भागते समय एक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे।

घटना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और बाल सुधारगृह में कैदियों की गिनती शुरू की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

Hemant Soren Bargai Land Case: बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन...

Hemant Soren Bargai Land Case: बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ विशेष PMLA...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026: जैक 9वीं और 11वीं...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026, रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी...

ED Raid GST Fraud: बोगस बिलिंग और फर्जी कंपनियों का नेटवर्क!...

ED Raid GST Fraud, : सैकड़ों करोड़ रुपये के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई...