देर से खाना मिलने से नाराज, रिमांड होम से 33 बाल कैदी फरार

औरंगाबादः औरंगाबाद जिला मुख्यालय से सटे बभंडीह स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी से 33 बाल कैदी फरार हो गए, इस दौरान बाल कैदियों ने तोड़फोड़ भी की. एक साथ 33 बाल कैदियों के फरार होने की घटना से रिमांड होम में अफरा-तफरी मच गई है.

vlcsnap 2021 10 16 15h19m54s518 22Scope News

बता दें कि बाल कैदियों ने देरी से खाना मिलने की शिकायत को लेकर शुक्रवार को जमकर हंगामा मचाया था. परिसर में तोड़-फोड़ की थी.बिजली मीटर और पौधरोपण के लिए बने गैबियन तोड़ डाला था. इस दौरान जब ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने जब शांत कराने की कोशिश की थी तो पुलिस कर्मियों पर भी पथराव किया था.

हंगामे की सूचना पर एसडीएम विजयंत कुमार और एसडीपीओ गौतम शरण ओमी दल बल के साथ सेफ्टी पैलेस पहुंच कर बाल कैदियों को समझा-बुझाकर खाना खिलाया था. लेकिन, आज अचानक से प्लेस ऑफ सेफ्टी से 33 बाल कैदी फरार हो गए.

रिपोर्टः दीनानाथ

Ranchi Crime: प्रेमिका की संदिग्ध मौत मामले में नेहाल वर्मा को...

रांची के अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में खुशबू कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद प्रेमी नेहाल वर्मा को कोर्ट से जमानत नहीं...

Ranchi News: शादी से इनकार और दहेज की मांग का आरोप,...

रांची में शादी से इनकार और दहेज की कथित मांग से परेशान युवती ने आत्महत्या कर ली। पिता ने गाजियाबाद निवासी मंगेतर और उसके...

Jharkhand SIR: वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने से वंचित लोगों के...

झारखंड में SIR के तहत 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष डिजिटाइजेशन कैंप लगेंगे। 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क...