मुख्यमंत्री ने मंदिरी नाले पर निर्माणाधीन 2 लेन संपर्क पथ के विकास कार्यों का किया निरीक्षण

पटना : बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज मंदिरी नाले पर निर्माणाधीन दो लेन संपर्क पथ के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार कला महाविद्यालय के समीप पहुंचकर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने बांसघाट स्थित काली मंदिर एवं आयकर गोलंबर के समीप पहुंचकर मंदिरी नाले पर निर्माणधीन दो लेन संपर्क पथ का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को निर्माणाधीन दो लेन संपर्क पथ की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंदिरी नाले पर निर्माणाधीन दो लेन संपर्क पथ नेहरु पथ से जेपी गंगा पथ तक होगा जिसमें दानापुर-बांकीपुर पथ के बांस घाट से जेपी गंगा पथ तक सड़क ऐलिवेटेड होगी।

Goal 1 22Scope News

2 लेन संपर्क पथ का निर्माण कार्य निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पूर्ण कराएं – नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस दो लेन संपर्क पथ का निर्माण कार्य निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पूर्ण कराएं। बिहार कला महाविद्यालय की चहारदिवारी को किसी प्रकार की क्षति न पहुँचे इसका विशेष रूप से ख्याल रखें। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री के मंदिरी क्षेत्र में पहुंचने पर लोगों में भारी उत्साह दिखा। स्थानीय लोगों ने नारा लगाकर मंदिरी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के लिये मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया एवं प्रसन्नता व्यक्त करते हुये उनके प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि इस पथ का निर्माण पूर्ण हो जाने से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी तथा जाम से निजात मिलेगी। इससे समय की भी बचत होगी तथा इस इलाके का और विकास होगा।

यह भी देखें :

नेहरु पथ पर आयकर गोलंबर से दानापुर-बांकीपुर पथ के बांस घाट तक 1289 मीटर बॉक्स ड्रेन सह दो लेन संपर्क पथ का निर्माण होना है

ज्ञातव्य है कि नेहरु पथ पर आयकर गोलंबर से दानापुर-बांकीपुर पथ के बांस घाट तक 1289 मीटर बॉक्स ड्रेन सह दो लेन संपर्क पथ का निर्माण होना है। इसमें सर्विस रोड के साथ नाला एवं यूटिलिटी डक्ट का प्रावधान किया गया है। साफ-सफाई हेतु दो रैंप एवं तीन डिसील्टिंग चैंबर का निर्माण के अलावा जल निकासी की व्यवस्था एवं नियंत्रण के लिए चार स्यूलिस गेट प्रस्तावित है। इस सड़क के सौंदर्गीकरण हेतु स्ट्रीट लइटिंग के साथ लैंड स्केपिंग का कार्य भी किया जाना है।निरीक्षण के दौरान जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, नगर आयुक्त अनिमेश कुमार पराशर और वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने 715 सहायक उर्दू अनुवादकों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र, दी बधाई

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img