SP के निर्देशन में विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन

आरा : भोजपुर जिले में चैती छठ पर्व एवं रामनवमी को लेकर नवीन पुलिस केंद्र आरा में पुलिस अधीक्षक श्री राज के निर्देशन में विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में सीआईएटी, क्यूआरटी और बीएजेआरए टीम के जवानों ने भाग लिया और आत्म-सुरक्षा, दंगा नियंत्रण एवं अन्य सुरक्षा उपायों का गहन अभ्यास किया।

कई अहम चीजों को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

आपको बता दें कि मॉक ड्रिल के दौरान सुरक्षा बलों को आपातकालीन स्थितियों से निपटने, भीड़ नियंत्रण और सामूहिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। इस अभ्यास में जवानों ने बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट, लाठी, आंसू गैस के गोले, शील्ड और अन्य सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करते हुए व्यावहारिक अभ्यास किया। साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने, उपद्रवियों से निपटने एवं त्वरित प्रतिक्रिया देने की रणनीतियों पर विशेष ध्यान दिया गया।

यह भी पढ़े : पटना SSP ने कई थानों को किया औचक निरीक्षण, रामनवमी को लेकर दिया निर्देश

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Hemant Soren News: मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन...

Hemant Soren News: दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन शनिवार को संथाली...

Jamtara Sahana Talab: जामताड़ा के सहाना तालाब में क्या हुआ गड़बड़?...

Jamtara Sahana Talab: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सहाना तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद...

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...