पटना : पूरे देश सहित बिहार में चैत्र नवरात्रि का पर्व चल रहा है। आज यानी गुरुवार को मां दुर्गा का पांचवां दिन है। नवरात्रि के पांचवें दिन मां दुर्गा के पंचम स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। मां स्कंदमाता भगवान कार्तिकेय (स्कंद) की माता हैं। इन्हें ममता और करुणा की देवी माना जाता है। चैत्र नवरात्रि को लेकर बिहार सहित राजधानी पटना में भक्तों में गजब का उत्साह है।
रामनवमी को लेकर अलर्ट मोड पर है बिहार पुलिस और पटना पुलिस
साथ ही बिहार पुलिस और पटना पुलिस रामनवमी को लेकर अलर्ट मोड पर है। पटना पुलिस के बड़े अधिकारी रामनवमी को लेकर बड़ी बैठकें कर रहे हैं। डीजीपी विनय कुमार ने भी रामनवमी को लेकर सभी बड़े अधिकारी और पुलिसकर्मी को सख्त निर्देश दिया है। इस बीच पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) अवकाश कुमार ने कल यानी गुरुवार की रात कदमकुंआ, बुद्धा कालोनी, शास्त्री नगर और कंकड़बाग थानों का औचक निरीक्षण किया। साथ ही एसएसपी ने रामनवमी को देखते हुए लॉ एंड आर्डर को लेकर सख्त दिशा निर्देश भी दिया है।
यह भी देखें :
सिटी SP ने हनुमान मंदिर का किया निरीक्षण
रामनवमी को लेकर सिटी एसपी ने पटना जंक्शन स्थित हनुमान मंदिर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में लॉ एंड आर्डर में एसएसपी, एसडीएम और कोतवाली थाना प्रभारी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। हनुमान मंदिर में भव्य रामनवमी का आयोजन होता है। यहां पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है। इसको लेकर निरीक्षण किया जा रहा है।
यह भी पढ़े : रामनवमी रथयात्रा में DJ पूरी तरह बैन, प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश…
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट
Highlights


















