Actor मनोज बाजपेयी ने डीएम से मुलाकात कर की ये मांग, दिया मदद का भी भरोसा..

पश्चिम चंपारण: बॉलीवुड के Actor मनोज बाजपेयी इन दिनों अपने पैतृक गांव में हैं। अपने गृह क्षेत्र दौरा के दौरान गुरुवार को उन्होंने पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी से मुलाकात की। पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने अभिनेता मनोज बाजपेयी का स्वागत किया। इस दौरान जिला एवं राज्य के विकास संबंधी चर्चाएँ हुई। जिलाधिकारी से मुलाकात के दौरान Actor ने जिलाधिकारी से अपने गृह पंचायत एवं जिले की समुचित विकास की मांग की।

यह भी पढ़ें – अब Waqf Board आदिवासियों और हिंदुओं की जमीन नहीं ले सकेगा…

जवाब में जिलाधिकारी ने उन्हें जिले में चल रही विकास कार्यों से अवगत कराते हुए बताया कि इन दिनों राज्य सरकार के पास राशि आवंटन की कोई कमी नहीं है और सभी विकास कार्यों को तेजी से कराया जा रहा है। इस दौरान Actor ने जिलाधिकारी के कार्यों की भी प्रशंसा की और विकास कार्यों को जन जन तक पहुँचाने की अपील भी की। अभिनेता मनोज बाजपेयी ने जिले के विकास के लिए जिलाधिकारी को अपनी तरफ से पूरी तरह मदद का भरोसा दिलाया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    महाराष्ट्र के निवेशकों ने Bihar के औद्योगिक विकास में दिखाई रूचि, उद्योग विभाग की तरफ से…

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur Gold Robbery: 36 करोड़ की सोना लूट में समस्तीपुर के...

जमशेदपुर के केनरा बैंक में 36 करोड़ की सोना लूट मामले में समस्तीपुर के प्रियदर्शी उर्फ दर्शन पर झारखंड पुलिस ने 2 लाख रुपये...

Jharkhand Panchayat Election: चुनाव से पहले 658 करोड़ अटके, 2.50 करोड़...

 झारखंड में पंचायत चुनाव से करीब छह माह पहले 658 करोड़ रुपये की राशि गाइडलाइन के अभाव में अटकी है। 4,423 पंचायतों के 2.50...

India vs West Indies T20: रांची में मैच से पहले टिकट...

 रांची के जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत वेस्टइंडीज टी-20 मैच होगा। टिकट बिक्री शुरू, कालाबाजारी रोकने और सुरक्षा के लिए खास इंतजाम...