लालू यादव से मिले मनोज बाजपेयी, अटकलें तेज

तेजस्वी यादव ने शेयर की तस्वीरें

पटना : बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मनोज बाजपेयी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की.

शनिवार मनोज बाजपेयी ने लालू यादव से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली.

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इस मुलाकात की तस्वीरें भी साझा की है.

वहीं इस मुलाकात के बाद बिहार की राजनीति में अटकलें तेज हो गई है.

हालांकि इस पर किसी तरह का कोई बयान नहीं आया है.

लेकिन तेजस्वी के ट्वीट से कई मायने निकाले जा सकते हैं.

ट्वीट में तेजस्वी ने ये लिखा

तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि बिहार की माटी के लाल, हिंदी सिनेमा के सुप्रसिद्ध एवं

संजीदा अभिनेता पद्मश्री मनोज बाजपेयी हमारे आवास पर मिलने पहुंचे और

मेरे पिता लालू यादव से स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली.

इन्होंने मेहनत व काबिलियत के बदौलत फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बना बिहार को गौरवान्वित किया है.

manoj bajpai1 22Scope News

मनोज बाजपेयी हाथ जोड़कर किया अभिवादन

एक तस्वीर में, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता को राजद प्रमुख और

बिहार के पूर्व सीएम का हाथ जोड़कर अभिवादन करते देखा जा सकता है.

अन्य तस्वीरों में बाजपेयी को पिता-पुत्र की जोड़ी के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है.

बेतिया के रहने वाले हैं मनोज बाजपेयी

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया शहर के पास एक छोटे से गांव बेलवा में जन्मे

बाजपेयी बचपन से ही अभिनेता बनने की ख्वाहिश रखते थे. मनोज बाजपेयी की प्रारंभिक शिक्षा बेलवा गांव में ही हुई. 5वीं कक्षा के बाद उन्हें जिला मुख्यालय बेतिया स्थित केआर स्कूल में पढ़ने के लिए भेजा गया था. उन्होंने यहां से मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा पास की.

17 साल की उम्र में दिल्ली गये बाजपेयी

इसके बाद बेतिया के एमजेके कॉलेज से इंटर की पढ़ाई पूरी की. इंटरमीडिएट के बाद मनोज ने दिल्ली के रामजस कॉलेज से 1989 में इतिहास (प्रतिष्ठा) में डिग्री ली. इसी दौरान अभिनय से जुड़ाव हुआ. वह सत्रह साल की उम्र में दिल्ली स्थानांतरित हो गए और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के लिए आवेदन किया और उन्हें चार बार खारिज कर दिया गया. लेकिन मेहनत के बाद उन्होंने प्रवेश पा ही लिया.

Ranchi News: 33 महिला पर्यवेक्षिकाओं की डिग्री पर सवाल, UGC से...

रांची में महिला पर्यवेक्षिका पद के लिए सफल 33 अभ्यर्थियों की डिग्री जांच के घेरे में है। राधा गोविंद विवि की डिग्री में कई...

Ranchi Crime: नाबालिग से 17 लाख के जेवर खरीदने का आरोप,...

 रांची के चुटिया में नाबालिग से करीब 17 लाख रुपये के सोने के जेवर खरीदने का आरोप है। पुलिस ने साक्षी ज्वेलर्स के संचालकों...

Ranchi Rail Block: किता-सिल्ली रेलखंड पर आज ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द;...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर 5 सितंबर को विकास कार्य के चलते ब्लॉक रहेगा। कई ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी और...