Advertisement
Advertisement

Bokaro हिंसा के बाद पुलिस अलर्ट, रामनवमी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता…

Bokaro : बोकारो में कल विस्थापितों के बंदी के बाद आज स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो गई है जहां चास अनुमंडल क्षेत्र में धारा 163 को लागू कर दिया गया है। आम दिनों की तरह जनजीवन सामान्य हो गया है। कल रामनवमी का जुलूस शहर में होना है ऐसे में शहर में सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता किया गया है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : झारखंड में बेरोजगारी की स्थिति गंभीर-बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना… 

Bokaro : कांग्रेस विधायक स्वेता सिंह बीएसएल महाप्रबंधक रिहा

बोकारो से कांग्रेस विधायक स्वेता सिंह को भी रिहा कर दिया गया है। उन्हें कल देर रात हिरासत में लिया गया था साथ ही बोकारो स्टील प्लांट के महाप्रबंधक हरि मोहन झा को भी रिहा कर दिया गया है जिसे हिरासत में लिया गया था। बोकारो एसपी और डीसी ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जानकारी देते हुए उक्त बाते कही।

ये भी पढ़ें- Breaking : घूस लेते रंगेहाथ धराया नामकोम थाने का दारोगा, एसीबी की बड़ी कार्रवाई… 

उन्होंने कहा की पूरे मामले में एक जांच टीम का गठन किया गया है। इस पूरे मामले में बोकारो के सिटी थाना सहित हरला थाना में चार मामला दर्ज किया गया है जिसमे बोकारो स्टील प्लांट के प्रबंधन सहित आंदोलन के दौरान उपद्रव और गाड़ी जलाने के मामले में मामला दर्ज किया गया है।

हिंसा भड़काने वालों की पहचान में जुटी पुलिस

दर्ज मामले में किस आधार पर आंदोलन कर रहे विस्थापितों पर लाठी चार्ज किया गया और उस समय कौन-कौन सीआईएसएफ के जवान और अधिकारी मौके पर तैनात थे। लाठी कौन मारा जिससे आंदोलन कर रहे विस्थापित की मौत हुई पूरे मामले को लेकर जांच कमेटी का गठन किया गया है। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज का भी सहारा लिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Bokaro लाठीचार्ज मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन, डीसी का निर्देश…

बोकारो उपायुक्त ने कहा कि मृतक के परिजनों को 25 लाख मुआवजा सहित एक नौकरी देने की बात है। बोकारो उपायुक्त ने कहा कि शहर इसलिए अशांत हुआ क्योंकि बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन के द्वारा समय रहते त्रिपक्षीय वार्ता नहीं किया गया। अगर समय रहते त्रिपक्षीय वार्ता बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन कर लेता तो आज इस तरह की घटना नहीं घटती।

रामनवमी को लेकर 73 ड्रोन कैमरे और 500 सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी-एसपी

उन्होंने कहा की विस्थापितों के नियोजन के लिए बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन से कहा गया है कि समय-समय पर वार्ता विस्थापितों से करते रहे। ताकि आनेवाले समय में इस तरह की घटना दुबारा नहीं घटे।

ये भी पढ़ें- Ranchi : अगर लेना चाहते हैं झारखंड में पहले एयर शो का मजा तो पहुंचे यहां, इस दिन होगा आयोजन… 

वही बोकारो एसपी ने कहा कि कल रामनवमी है और इसको देखते हुए धारा 163 पर विचार किया जाएगा। साथ ही रामनवमी को लेकर 73 ड्रोन कैमरे और 500 सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। 2005 फोर्स भी लगाया गया है। उन्होंने कहा की कल शांतिपूर्वक जुलूस निकले इसके लिए प्रशासन तैयार है।

बोकारो से चुमन की रिपोर्ट–

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 8 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 8 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...