Advertisement
Advertisement

Ranchi : अगर लेना चाहते हैं झारखंड में पहले एयर शो का मजा तो पहुंचे यहां, इस दिन होगा आयोजन…

Ranchi : राजधानी रांची में पहली बार झारखंड का पहला एयर शो का आयोजन होने वाला है। यदि आप भी झारखंड के पहले एयर शो का मजा लेना चाहते हैं तो पहुंच जाइए खोजा टोली आर्मी ग्राउंड। इसको लेकर आज उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री से उनके कार्यालय कक्ष में भारतीय वायुसेना के एक दल ने मुलाकात ।

ये भी पढ़ें- Bokaro Band के दौरान हिंसा! बुलेट को किया आग के हवाले और युवक पर जानलेवा… 

Ranchi : 19 और 20 अप्रैल को होगा भारतीय वायुसेना का पहला एयर शो होगा

भारतीय वायुसेना से आए दल ने उपायुक्त से रांची में होने वाले सूर्य किरण एक्रोबैटिक टीम के द्वारा प्रदर्शित किया जाने वाला एयर शो को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। झारखंड राज्य में होने वाला यह भारतीय वायुसेना का पहला एयर शो होगा। सूर्यकिरण टीम द्वारा दिनांक 19 और 20 अप्रैल 2025 को रांची में प्रस्तावित खोजा टोली आर्मी ग्राउंड में एयर शो का प्रदर्शन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Breaking : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के आप्त सचिव के आवास पर ईडी की छापेमारी… 

Ranchi : वायुसेना के एक दल ने डीसी से की मुलाकात
Ranchi : वायुसेना के एक दल ने डीसी से की मुलाकात

ये भी पढ़ें- Jamshedpur ED Raid पर सरयू राय का बड़ा आरोप-आयुष्मान योजना में हुआ करोड़ों का घोटाला, मंत्री के… 

Ranchi : 17 अप्रैल किया जाएगा फुल ड्रेस रिहर्सल

एयर शो के मुख्य कार्यक्रम से पूर्व दिनांक 17 अप्रैल 2025 को एयर शो के मुख्य कार्यक्रम से पूर्व इसका फुल ड्रेस रिहर्सल भी आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने उपायुक्त से एयर शो में होने वाली गतिविधियों और इसकी तैयारी से संबंधित जानकारी साझा की।

ये भी पढ़ें- आज Bokaro Band बंद का ऐलान, भारी संख्या में लोग सड़क पर… 

उपायुक्त ने वायु सेना के आए दल को आश्वासन देते हुए कहा की जिला प्रशासन की तरफ से हर संभव सहायता किया जाएगा। साथ ही सभी तरह की प्रशासनिक तैयारी, एयर शो से संबंधित व्यापक प्रचार प्रसार, तकनीकी सहयोग आदि के लिए जिला प्रशासन ने वायु सेवा की टीम को आश्वासत किया।

बैठक में भारतीय वायुसेना की ओर से विंग कमांडर पी के सिंह और स्क्वाड्रन लीडर वालिया एवं जिला के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

मदन सिंह की रिपोर्ट– jharkhand 

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...