आम हो या खास सब चोरों से हैं परेशान, मंत्री का फोन और पर्स चोरी

पटना सिटी : आम हो या खास सब लोग चोरों से परेशान हैं। जी हां पटना में रामनवमी के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और ड्रोन से निगरानी के बावजूद शीतला मंदिर में पूजा अर्चना करने बिहार सरकार के मंत्री रेणु देवी कल यानी रविवार को पहुंची थी। इसी बीच कुछ उच्चकों ने मंत्री का मोबाइल और बैग लेकर फरार हो गए। दो मोबाइल चोर पकड़ाए भी गए। वहीं पटना के अगमकुआं स्थित श्री शीतला माता मंदिर में मंत्री रेणु देवी पूजा करने गईं तो उनका मोबाइल भी गायब कर दिया गया। मंदिर परिसर में यह खबर फैलते ही सुरक्षाकर्मियों के पसीने छूट गए। पुलिस मंत्री के मोबाइल का पता लगाने में जुटी हुई है।

मंत्री रेणु देवी का मोबाइल गायब

पटना के अगमकुआं स्थित शीतला माता मंदिर में रामनवमी के दिन जब मंत्री रेणु देवी पूजा करने पहुंचीं तो उनका फोन गायब हो गया। मंत्री ने हाथ में पूजा का डलिया रखा था और उस डलिया में ही अपना फोन भी उन्होंने रखा था। बताया गया कि मंत्री सपरिवार मंदिर पहुंचीं थीं। चार से पांच सुरक्षा गार्ड उनके साथ थे। जब मंदिर परिसर वो पहुंचीं तो छोटा बैगनुमा पर्स उन्होंने डलिया में ही डाल दिया था। जब वो पूजा करके बाहर निकलीं तो उनका बैग और उसमें रखा मोबाइल गायब था।

पुलिस सक्रिय हुई, CCTV भी खंगाला

आनन-फानन में मंदिर परिसर में मंत्री का मोबाइल पुलिसकर्मियों ने खोजना शुरू किया। जब नंबर पर कॉल लगाया गया तो संपर्क नहीं हो सका। मौके पर बाइपास थाना प्रभारी भी पहुंचे। मंदिर में लगे सीसीटीवी को खंगाला गया। लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी। डीएसपी-2 गौरव कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

यह भी देखें :

शोभायात्रा में दर्जन भर लोगों की मोबाइल चोरी

इधर, पटना में रामनवमी की शोभायात्रा में शामिल 12 लोगों के मोबाइल फोन को बदमाशों ने डाकबंगला चौराहे पर गायब कर दिया, जबकि एक नाबालिग सहित दो लोगों को पकड़ लिया गया। शोभायात्रा के दौरान बदमाशों ने भीड़-भाड़ का फायदा उठाया और लोगों के पॉकेट से मोबाइल फोन निकाल लिया। इस संबंध में कोतवाली थाने में देर रात तक लोग मोबाइल चोरी की शिकायत करने के लिए आते रहे।

यह भी पढ़े : रामनवमी शोभायात्रा में दर्दनाक हादसा, DJ ट्रॉली की चपेट में आने से बालक की मौत

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

रोहतास जिले की तेलकप ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर मिला...

पटना : बिहार के रोहतास जिले की तेलकप ग्राम पंचायत को वर्ष 2025 के लिए नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार (राष्ट्रीय पंचायत...

एक अप्रैल से पूरे बिहार में चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

पटना : राज्य सरकार ने राज्यभर में अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक और संगठित कार्रवाई का फैसला लिया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के...

“दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़” Mini Marathon की तैयारियां तेज, आयोजन स्थल...

Ramgarh: रामगढ़ जिला एथलेटिक्स संघ एवं जिले के सभी खेल संघों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली “दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़” Mini Marathon...

बख्तियारपुर-मोकामा सफर अब मिनटों में : फोरलेन का काम अंतिम चरण...

पटना : राज्य में सड़क कनेक्टिविटी को बढ़ाने के क्रम में महत्वपूर्ण परियोजना बख्तियारपुर-बाढ़-मोकामा पथ (एनएच-31 से जुड़ा मार्ग) के चौड़ीकरण का कार्य जल्द...

आज से डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव

पटना : बिहार में शहरों को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए नगर निकायों के लिए जारी किया गया नया गाइडलाइन कल पहली अप्रैल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img