शटर तोड़कर दुकान के अंदर घुसकर चोरों ने लाखों की मोबाइल की कर ली चोरी

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के चौक थाना क्षेत्र के मंगल तालाब के पास मोबाइल दुकान में शुक्रवार की बीती रात चोरों के एक गैंग ने शटर तोड़कर अंदर रखें कीमती मोबाइल और स्मार्ट वॉच की चोरी कर ली है। पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। दुकानदार ने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों के गैंग को पता लगाने में जुटी है। वहीं आशीर्वाद कम्युनिकेशन के मालिक ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में छह की संख्या में युवक नजर आ रहे हैं। उन लोगों ने हमारी सारी कीमती मोबाइल और हेडफोन जो ब्रांडेड थे सभी सामानों की चोरी कर ली है। प्रशासन जांच पड़ताल कर रही है।

Goal 22Scope News

CCTV में चोरी की वारदात हुई कैद, 6 की संख्या में थे चोर – पुलिस

वहीं दुकान के मालिक ने बताया कि करीब दो लाख की ऊपर की चोरी हुई है। लेकिन चोरों ने जिस तरह से घटना को अंजाम दिया है इस पर सवाल खड़ा हो रहा है। चोरों की वारदात सीसीटीवी कैमरे में पूरी तरह से कैद हो गई है। अब प्रशासन कबतक इन मोबाइल गैंग चोरों का पर्दाफाश करती है ये तो वक्त ही बताएगा। प्रशासन ने कहा कि अविलंब गिरफ्तारी कर लिया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि मामला क्या है। व्यापारी ने भी प्रशासन से निवेदन किया है कि जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाए।

यह भी पढ़े : अपराधियों ने किसान को गोलियों से भून कर की हत्या…

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...