Breaking : मंदिर के पास प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा मिलने से ग्रामीणों में उबाल…

Breaking

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह हनुमान वाटिका मंदिर से लगभग 100 मीटर दूर महावीर झंडा के पास प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा पाया गया। वहीं कई महावीर झंडा गायब भी हो गये। यह नजारा देख ग्रामीण आग बबूला हो गये। कहने लगे फिर से शुरू हो गया।

ये भी पढ़ें- Garhwa में रामनवमी के दौरान बड़ा हादसा, रथ में लगी भीषण आग से मची अफरातफरी… 

Breaking : घटना के बाद ग्रामीणों को समझाती पुलिस
Breaking : घटना के बाद ग्रामीणों को समझाती पुलिस

घटना के बाद देखते ही देखते थोड़ी ही देर में हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हो गये। ग्रामीणों में भारी उबाल देखने को मिल रहा है। घटना के बाद ग्रामीणें ने सड़क जाम कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि कब तक आखिर धर्म के साथ खिलवाड़ होता रहेगा। आखिर क्यों बार-बार हमारे त्योहारों को टारगेट किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- गिर गया Maiyan Samman Yojna का पैसा, इतने लाख… 

Breaking : एक वर्ष पूर्व भी फेंका गया था प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा

आपको बता दें कि एक वर्ष पूर्व भी हनुमान वाटिका मंदिर के पास प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा फेंका गया था उसके बाद मंदिर के चारों ओर सीसीटीवी कैमरा लगाये गये थे। सीसीटीवी की रेंज लगभग 100 मीटर ही है। उसके बाद कोई भी चेहरा पहचान में नहीं आता। 100 मीटर दूर सड़क किनारे लगाये गये महावीर झंडे के पास प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा फेंका।

ये भी पढ़ें- Khunti Murder : डीजे का विरोध करना पड़ गया महंगा, पूर्व मुखिया को पत्थर से कूचकर मार डाला… 

Breaking : घटना के बाद ग्रामीणों ने कर दिया सड़क जाम
Breaking : घटना के बाद ग्रामीणों ने कर दिया सड़क जाम

ये भी पढ़ें- Ranchi : गांजा ही गांजा! चार तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, भारी मात्रा में…

पुलिस और प्रशासन की टीम जांच में जुटी

देखते ही देखते यह खबर चारों तरफ फैल गयी। घटना के बाद आस पास की दुकाने बंद हो गयी वहीं बाजार भी बंद हो गये। हजारों की संख्या लोग सड़कों पर उतर आये। उधर थाना प्रभारी मो. अमीर हमजा ने तत्काल मांस को जब्त कर थाना ले गए। अंचलाधिकारी समीर कच्छप घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today : घर से निकले तो जरा देखकर, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार… 

Breaking : ग्रामीणों को समझाती पुलिस
Breaking : ग्रामीणों को समझाती पुलिस

गुस्साये ग्रामीणों का कहना था कि बीते वर्ष के मामले का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है, न ही कोई जांच रिपोर्ट ही आई है। यह प्रशासन की घोर लापरवाही है। इसी लापरवाही से असामाजिकतत्वों को बल मिलता है। प्रशासन अगर अपना कार्य ठीक तरीके से करेगी, तो ऐसी घटनाएं नहीं होगी। अब देखते हैं प्रशासन इस घटना पर कोई ठोस कदम उठती है, या फिर पिछले वर्ष वाला ही रवैया अपनाती है।

लाला जबीन की रिपोर्ट–

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...