Gumla Crime : प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार, सामग्री बरामद

Gumla Crime : गुमला जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के रहमत नगर में पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम अजबुल खान बताया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस ने कई सामान भी बरामद किया है। गिरफ्तार व्यक्ति अपने घर के पास प्रतिबंधित मांस काटकर बेच रहा था।

ये भी पढ़ें-Ranchi : JSSC-CGL परीक्षा आयोजित करने वाली ऐजेंसी की याचिका खारिज, जाने क्या है पूरा मामला… 

Gumla Crime : प्रतिबंधित मांस सहित कई सामान जब्त

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी इलाके में बड़ी तादाद में खुलेआम प्रतिबंधित मांस बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी ने एक टीम गठित की और घटना स्थल पर पहुंचे। वहां पुलिस ने 20 किलोग्राम मांस, तराजू और काटने की सामग्री बरामद की।

ये भी पढ़ें- Bokaro Breaking : बीच रास्ते से दिनदहाड़े जमीन कारोबारी का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस… 

इसी दौरान पुलिस को देखकर अजबुल खान और उसके ग्राहक भागने लगे। इसी दौरान अजबुल खान को पुलिस ने दौड़ाकर  पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी, एएसई नन्द किशोर और अन्य पुलिस जवान मौजूद थे।

गुमला से सुंदरम केसरी की रिपोर्ट—

हाजीपुर में ₹17.25 करोड़ का निवेश, आधुनिक फूड प्रोसेसिंग यूनिट से...

हाजीपुर: बिहार के फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए एक अहम कदम उठाते हुए, मूगी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड हाजीपुर के...

Nitish Mishra Review Meeting: लंबित फाइलों और अनियमितताओं पर एक्शन मोड...

Nitish Mishra Review Meeting: शहरी विकास और आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने सोमवार को विभाग के 'आरोप और सतर्कता सेल' (Allegations and Vigilance Cell)...

Bihar Disaster Management Meeting: बिहार में बाढ़ और सुखाड़ को लेकर...

Bihar Disaster Management Meeting: राज्य सरकार ने 2026 में बिहार में संभावित बाढ़ और सूखे की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए...