Khunti Murder : डीजे का विरोध करना पड़ गया महंगा, पूर्व मुखिया को पत्थर से कूचकर मार डाला…

Khunti Murder : डीजे बजाने का किया विरोध तो कर दी हत्या। कसूर बस इतना था कि ग्रामीणों को सरहुल के दौरान डीजे बजाने का विरोध किया तो युवको ने पत्थर से कूचकर पूर्व मुखिया की ही हत्या कर दी। पूरी घटना खूंटी जिले के डड़गमा गांव का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान रीड़ा भेंगरा के रुप में हुई है।

ये भी पढ़ें- Ranchi पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा बेचते तीन तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, बोरे में… 

दो आरोपी गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान एतवा मुंडा और बुधराम पाहन के रुप में हुई है। दोनो रिश्ते में जीजा साला लगते हैं।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : रामनवमी पर बीजेपी ने हेमंत सरकार को चेताया-यदि सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ा तो… 

मिली जानकारी के मुताबिक डड़गमा गांव में शुक्रवार रात सरहुल पर्व मनाया जा रहा था। इस दौरान गांव में डीजे बज रहा था जिसकी धुन पर लोग नाच गा रहे थे। इसी दौरान पूर्व मुखिया ने डीजे बजाने का विरोध करने लगे। उनका कहना था कि डीजे ना बजाकर अपना पारंपरिक मुंडारी बाजा बजाया जाए। इसी बात को लेकर गांव के लोगों के साथ उसकी कहासुनी हो गई।

ये भी पढ़ें- Ranchi में रामनवमी पर ड्राई डे का ऐलान, डीसी का शख्त आदेश यदि शराब बेचा तो… 

Khunti Murder : डीजे बंद कराने के बाद बढ़ा विवाद

इसी बीच कुछ लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। इसी दौरान दो लोगों ने उसपर पत्थर से हमला कर दिया जिससे वो बेसुध होकर गिर पड़े। घायलावस्था में आनन-फानन में में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें- Bokaro : विस्थापित आंदोलन में मृतक को दी गई अंतिम विदाई, गूंजे “प्रेम महतो अमर रहें” के नारे… 

पूर्व मुखिया की मौत के बाद गांव में सनसनी मच गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने विशेष ग्राम सभा बुलाया और ग्रामीणों ने हत्या के एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने एक अन्य आरोपी को भी गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

Jamshedpur Bank Robbery: 36 करोड़ के सोना लूटकांड में चतरा से...

 जमशेदपुर के गोलमुरी केनरा बैंक लूटकांड में चतरा से कनेक्शन सामने आया है। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ...

Ranchi Crime: पत्नी को नदी में धकेलने का आरोपी पति फरार,...

 रांची के पैका पुल के पास पत्नी लखीमनी कुमारी को नदी में धकेलने के आरोपी पति मिथुनजय महतो की तलाश जारी है। मोबाइल लोकेशन...

Physics Wallah Ranchi: कोचिंग संस्थान सील करने पर हाईकोर्ट सख्त, नगर...

 रांची के प्रणामी हाइट्स में Physics Wallah कोचिंग परिसर सील करने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाए...