Advertisement
Advertisement

रांची में पहली बार सूर्य किरण एयर शो 19-20 अप्रैल को, फाइटर पायलट्स दिखाएंगे आसमान में हुनर

रांची: रांची में पहली बार भारतीय वायु सेना की प्रतिष्ठित सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम द्वारा 19 और 20 अप्रैल को एयर शो का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम नामकुम आर्मी ग्राउंड में सुबह 9:45 से 10:45 बजे तक आयोजित होगा। एयर शो में एंट्री पूरी तरह से मुफ्त है। आयोजन से पहले 17 अप्रैल को अभ्यास प्रदर्शन किया जाएगा।

इस रोमांचक कार्यक्रम में टीम के 9 फाइटर पायलट आसमान में अपने हवाई करतबों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। सूर्य किरण टीम में HAL द्वारा भारत में निर्मित हॉक एमके 132 विमान शामिल हैं, जो एक-दूसरे के बेहद करीब—5 मीटर से भी कम दूरी—पर उड़ान भरने में सक्षम हैं।

टीम का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन अजय दसरथी कर रहे हैं, वहीं ग्रुप कैप्टन सिद्धेश कार्तिक डिप्टी लीडर हैं। टीम के अन्य पायलटों में स्क्वाड्रन लीडर जसदीप सिंह, हिमखुश चंदेल, अंकित वशिष्ठ, विष्णु, दिवाकर शर्मा, गौरव पटेल, एडवर्ड प्रिंस, ललित वर्मा और विंग कमांडर राजेश काजला, अर्जुन पटेल, कुलदीप हुड्डा और एलन जॉर्ज शामिल हैं। टीम अब तक 70 से अधिक शहरों में 500 से ज्यादा प्रदर्शन कर चुकी है।

इस कार्यक्रम के दौरान दर्शकों को आसमान में तिरंगे का अद्भुत नजारा भी देखने को मिलेगा। हॉक विमान केसरिया, सफेद और हरे रंग का धुआं उत्पन्न कर राष्ट्रीय ध्वज के स्वरूप को प्रदर्शित करेंगे।

कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और वायु सेना प्रमुख एपी सिंह के उपस्थित रहने की संभावना है।

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...