झारखंड में लू का प्रकोप, कई जिलों में बारिश की चेतावनी

रांची: झारखंड में एक बार फिर तापमान ने 41 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर लिया है। सोमवार को सबसे अधिक तापमान डालटनगंज में 41 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, वहीं राज्य की राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। भीषण गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित नजर आया।

मौसम विभाग ने राहत की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, 13 अप्रैल तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। कुछ इलाकों में वज्रपात की भी आशंका है।

मौसम विभाग ने पूर्वी झारखंड के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 9 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में तेज हवा और बारिश की संभावना जताई गई है। 10 अप्रैल को कुछ जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट भी घोषित किया गया है।

लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखें और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें।

 

Patratu Power Plant: झारखंड को मिली बड़ी बिजली सौगात, पतरातू की...

Patratu Power Plant: झारखंड के बिजली सेक्टर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। बुधवार आधी रात को पतरातू सुपर थर्मल पावर प्लांट (PVUNL)...

रांची में आज से ऑनलाइन कैब सेवा ठप, Ola-Uber-Rapido के 4000...

Ranchi Cab Strike: राजधानी रांची में रविवार से ऑनलाइन कैब ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है। इस हड़ताल का असर शहर में...

RIMS Ranchi News: रिम्स के डॉक्टरों को 1 घंटे की छूट!...

RIMS Ranchi News: रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज) के कार्यवाहक निदेशक डॉ. डी.के. सिन्हा ने पद संभालते ही कई अहम प्रशासनिक फैसले लिए हैं।...