वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

सासाराम : खबर रोहतास जिला से है जहां दिनारा थाना क्षेत्र के प्राणपुर में एक वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम रजनीश कुमार था, जो सड़क किनारे अपना एक होटल चलाते थे। जब वह अपने दुकान को बंद कर घर जा रहे थे। इसी दौरान प्राणपुर के पास एक अनियंत्रित वाहन के चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया तबतक रजनीश की मौत हो गई। वह करथ गांव के रहने वाले थे। मृतक के परिजन हरिद्वार कुमार ने बताया कि रजनीश कामकाजी युवा था और पूरे परिवार का भरण पोषण वह खुद करता था। रजनीश के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़े : पटना के IGIMS में हंगामा, छात्र की मौत से मेडिकल स्टूडेंट हैं नाराज…

यह भी देखें :

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Jharkhand High Court Journalist Freedom: खबर छापना अपराध नहीं! झारखंड हाईकोर्ट...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके पेशेवर अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट टिप्पणी की...

Chatra Seasonal Diseases: चतरा में मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, सदर...

Chatra Seasonal Diseases: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में मौसमी...

Khalari Crime Review Meeting: खलारी में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, सक्रिय...

Khalari Crime Review Meeting: क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और लंबित मामलों के जल्द निष्पादन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया...