प्रकाशित: पढ़ने का समय: 1 मिनट
पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राजधानी में चोरों का आतंक जारी है। चोरों ने एक साथ तीन दुकानों को निशाना बनाया। हथुआ मार्केट के सामने महाराजा सिटी मार्केट के तीन दुकानों में कैश को चोर ले उड़े। पीड़ित दुकानदार शिकायत लेकर थाना पहुंचे। दुकानदार को कहना है कि लगभग पांच लाख रुपए की चोरी हुई है। बेसमेंट के तीन दुकानों जमजम कलेक्शन, दीपक टेक्स्टाइल और अलीशा ब्यूटी पार्लर का शटर काट सामान लेकर शातिर चोर भाग गए। सीसीटीवी में शातिर चोर कैद हुए। कदमकुआं थाना क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है।
यह भी पढ़े : आम हो या खास सब चोरों से हैं परेशान, मंत्री का फोन और पर्स चोरी
यह भी देखें :
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट
Highlights


















