साउथ एशियन रोप चैंपियनशिप में बोकारो के छात्रों ने जीता गोल्ड

बोकारो : एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल में गोल्ड मेडल जीत कर आए खिलाड़ियों के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. प्राचार्य फादर रेजी सी वर्गीस ने कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक है. यह जीवन में जीत का जज्बा जागृत करता है. इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इसलिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाता है. प्रशिक्षकों की देखरेख में विद्यार्थी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मेडल जीत रहे हैं. उन्होनें कहा कि नेपाल के काठमांडू में 30 और 31 दिसंबर को साउथ एशियन रोप स्कीपिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, भूटान और नेपाल के खिलाड़ियों ने भाग लिया. इस प्रतियोगिता में विद्यालय की सोनाली सोरेन औऱ रोहित कुमार श्रीवास्तव ने भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया. अंडर 19 बालिका वर्ग में सोनाली सोरेन ने दो स्वर्ण एवं अंडर 17 बालक वर्ग में रोहित कुमार श्रीवास्तव ने एक स्वर्ण व एक रजत पदक हासिल किया. उन्होंने सोनाली और रोहित को सम्मानित किया. मौके पर उप प्राचार्य प्रभा एंटोनी यादव, शैक्षणिक प्रभारी एंसी वर्गीस, प्रशिक्षक ओ पी तिवारी, राजेश्वर सिंह एवं राजीव कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

देश के लिए गोल्ड लाना था सोनाली का मकसद

2 गोल्ड जीत कर आई सोनाली सोरेन ने बताया की गोल्ड तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है. इस जीत में हमारी टीम, हमारे टीचर्स, हमारे पेरेंट्स का बहुत ज्यादा सहयोग रहा है. सोनाली ने बताया की जब मैंने खेलना शुरू किया तभी से मेरा ड्रीम था की देश के लिए गोल्ड लाना है. सोनाली बताती हैं कि जब मैं अरेना में उतरी तो काफी नर्वस थी, बस मेरे दिमाग में एक ही खयाल आ रहा था कि बस यही मौका है जहां मैं खुद को प्रूफ कर सकती हूं, की एक लड़की होने के नाते मैं कुछ कर सकती हूं.

रिपोर्ट : चुमन

Jharkhand Police Recruitment: 11 साल से इंतजार कर रहे 800 अभ्यर्थियों...

 झारखंड पुलिस आरक्षी भर्ती 2015 मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 800 से अधिक मूल याचिकाकर्ताओं को बड़ी राहत दी है। राज्य को चार सप्ताह...

Ranchi Crime: डॉक्टर से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी, जान से...

 रांची के अशोक नगर निवासी डॉक्टर दुर्गा चरण सिन्हा से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का...

JPSC Case: उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता निलंबित, 22 जुलाई को...

JPSC की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता को कार्मिक विभाग ने निलंबित कर दिया है। CID ने उन्हें 22 जुलाई को JPSC मामले की...