Ramgarh : रामगढ़ जिले के सीसीएल सिरका परियोजना खुली खदान के हैवी ब्लास्टिंग से यहां से सटे गांव चाणक में एक रैयत परिवार का घर क्षतिग्रस्त हुआ है. इस संबंध में रैयत परिवार के प्रदीप बेदिया ने गुरुवार को सिरका कोलयरी प्रबंधन को खुली खदान सिरका माइंस में प्रोडक्शन के दौरान हैवी ब्लास्टिंग करने से मकान क्षतिग्रस्त होने संबंधी पत्र सौपा है.
ये भी पढ़ें- Breaking : रिम्स पहुंचे मंत्री योगेन्द्र प्रसाद, अस्पताल प्रबंधन की सराहना की…
Ramgarh : ब्लास्टिंग से स्थानीय घर असुरक्षित हो रहे
पत्र में कहा है कि मैं रैयत परिवार हूं और यहां महेन्द्र ,मोहन भुईया, कारू भुईया, नंदलाल सोनी, जनार्दन दुबे, संतोष सोनी, गोपाल करमाली, रोहित करमाली, अनिल करमाली, गुगा करमाली, बंता भुईयां, रवि साव, रमेश तूरी, हजारी तुरी, कुंदन प्रजापति, रंजीत प्रजापति, रमेश रजवार समेत दर्जनों ग्रामीण विस्थापित सिरका चाणक में रहते हैं.
ये भी पढ़ें- Breaking : बीजेपी नेता अनिल टाइगर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, मुख्य शूटर समेत चार गिरफ्तार…
सिरका कोलयरी की चाणक गांव से दूरी मात्र 30 मीटर की रह गई है, इससे लोगों का मकान और जीवन भी असुरक्षित होता जा रहा है. हैवी ब्लास्टिंग से बसंत बेदिया का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है. जो प्रदीप बेदिया के पिता हैं. घर के लोगों को भी छोटे आई हैं. सीसीएल प्रबंधन अभी तक का ध्यान नहीं दे रहा है. जब भी प्रबंधन से हम लोग बात करते हैं. टालमटोल कर वापस भेज दिया
रामगढ़ से रविकांत की रिपोर्ट–


















