टाटा में ट्रेन से फिसली महिला तो RPF जवान बनी ‘देवदूत’, बचाई जान

जमशेदपुर : टाटानगर आरपीएफ में महिला कॉन्सटेबल ने अपनी जान पर खेलकर काल के मुंह से एक जिंदगी खींच ली.

टाटानगर रेलवे स्टेशन मैं चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान युवती प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंसी और उसके ऊपर से ट्रेन गुजरती रही.

इसी दौरान ड्यूटी में तैनात आरपीएफ की लेडी कांस्टेबल रीना ने अपनी जान पर खेलकर पीड़ित सुमन युवती को मौत के मुंह से निकाला.

मौत को हराकर पीड़ित महिला बाहर निकल गई. हालांकि महिला को मामूली चोट लगी है.

वहीं पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, चलती ट्रेन में महिला चल रही थी इसी दौरान

पैर फिसलने से महिला प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच पटरी ऊपर जा गिरी.

ऊपर से ट्रेन चलती रही. इस दौरान वहां प्लेटफार्म पर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

अपनी सूझबूझ दिखाते हुए आरपीएफ की महिला जवान ने अपनी जान पर खेल से युवती को बचा लिया.

बताया जा रहा है कि 19 वर्षीय सुमन नामक युवती टाटा से दानापुर एक्सप्रेस में जा रही थी.

इसी दौरान ट्रेन चलने लगी और वह चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी.

जिसके बाद उसका पैर स्लिप हो गया. वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीचो-बीच पटरी पर जा गिरी.

वही ड्यूटी में तैनात आरपीएफ महिला जवान ने अपनी जान पर खेल पहले पीड़ित युवती का

हाथ पकड़ा और खींचा, जिससे युवती की जान बच गई.

रिपोर्ट : लाला जबीं

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...