Breaking : रिम्स पहुंचे मंत्री योगेन्द्र प्रसाद, अस्पताल प्रबंधन की सराहना की…

Breaking

Ranchi : राजधानी रांची स्थित रिम्स अस्पताल में मंत्री योगेन्द्र प्रसाद अचानक पहुंचे। वे अपनी पत्नी के इलाज के सिलसिले में रिम्स आए थे, लेकिन इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण भी किया और मरीजों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। मंत्री के इस औचक दौरे से अस्पताल प्रशासन भी सतर्क हो गया।

ये भी पढ़ें- Breaking : बीजेपी नेता अनिल टाइगर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, मुख्य शूटर समेत चार गिरफ्तार… 

Breaking : मरीज का हालचाल जानते मंत्री
Breaking : मरीज का हालचाल जानते मंत्री

Breaking : कई विभागो का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने इमरजेंसी, ओपीडी, मेडिसिन और जनरल वार्ड का दौरा किया। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने इलाज, दवाइयों और सफाई व्यवस्था को लेकर संतोष जाहिर किया, जिसे सुनकर मंत्री ने अस्पताल प्रबंधन की सराहना की।

त6हू 22Scope News

ये भी पढ़ें- Garhwa : मेले बाबू ने थाना थाया! फोन पर बात करते आ रहे युवक का मोबाईल फटा, गंभीर… 

उन्होंने कहा कि रिम्स जैसी संस्थाएं अगर सही दिशा में काम करें, तो राज्य के आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकती हैं। मंत्री ने चिकित्सकों और नर्सों की टीम की भी प्रशंसा की और कहा कि इतने बड़े अस्पताल में व्यवस्था बनाए रखना आसान नहीं होता, लेकिन रिम्स ने यह कार्य काफी कुशलता से किया है। सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है

 

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...