धनबाद : वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने देश और दुनिया भर में तबाही मचाना शुरू कर दिया है. देश एक बार फिर से लॉकडाउन की ओर अग्रसर है. वहीं बात करें कोयलांचल धनबाद की तो प्रतिदिन 100 से अधिक कोविड-19 संक्रमित पाए जा रहे हैं, वर्तमान स्थिति यह है कि 439 एक्टिव केस फिलहाल जिले में है.
सैकड़ों कोरोना संक्रमित होकर अस्पताल में एडमिट हो चुके हैं. वहीं टीकाकरण अभियान की बात करें तो बीमार और बुजुर्ग लोगों को बूस्टर डोज देने की यानी तीसरे चरण का वैक्सीन की तैयारी शुरू हो गई है. यही तीसरा बूस्टर डोज बुजुर्गों को ओमीक्रॉन जैसे नए वेरिएंट से सुरक्षित करेगा, लेकिन विडंबना है धनबाद के टुंडी प्रखंड में अवस्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में अपने जीवन के अंतिम क्षणों को बिता रहे बुजुर्गों की जो अनाथ हैं. जिन्हें इनके अपनो ने ही सताया है और घर से बेघर कर दिया है.
जिले के समाजसेवीयों के सहयोग से चलने वाले इस वृद्धा सेवा आश्रम में रहने वाले बुजुर्ग जिन्हें अब तक कोविड-19 वैक्सीनेशन का पहला डोज तक नसीब नहीं हुआ है. इस बात को लेकर बुजुर्गों में बेहद नाराजगी देखने को मिल रही है. वही आश्रम प्रबंधन की बात करें तो इनके द्वारा भी अपने स्तर से भागीरथी प्रयास किया गया लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है. बहरहाल अस्पताल में रहने वाले बुजुर्गों और आश्रम प्रबंधन ने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग से गुहार लगाई है कि उन्हें जल्द से जल्द कोविड-19 की टीके की सुविधा मिले, ताकि यहां रहने वाले बुजुर्ग सुरक्षित हो सके.
रिपोर्ट : राजकुमार
मधेपुरा में कोरोना विस्फोट : सिविल सर्जन सहित स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित
कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर कटिहार जंक्शन तैयार, कोरोना जांच की मुकम्मल व्यवस्था

















