मैट्रिक और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 12 अप्रैल से, जैक ने पूरे राज्य में बनाए 60 मूल्यांकन केंद्र

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 12 अप्रैल से शुरू होगी। इसको लेकर शुक्रवार को एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसमें राज्य के सभी 60 मूल्यांकन केंद्रों के डायरेक्टर, जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) और प्रमंडलीय आरडीडीई शामिल हुए। वर्कशॉप में मूल्यांकन से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए।

राज्य भर में इस बार मैट्रिक और इंटर की परीक्षाओं में लगभग आठ लाख छात्र शामिल हुए थे। मैट्रिक के लिए 4.33 लाख और इंटर के लिए करीब 3.5 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इन परीक्षाओं का आयोजन फरवरी से मार्च के बीच किया गया था।

उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए राज्यभर में 60 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें रांची में सात केंद्र शामिल हैं। मूल्यांकन के लिए 10 हजार से अधिक परीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जिसमें एग्जामिनर और हेड एग्जामिनर शामिल हैं। सभी को प्रतिनियुक्ति पत्र पहले ही वितरित कर दिया गया है।

मूल्यांकन कार्य लगभग एक माह तक चलेगा और परिणाम मई के अंतिम सप्ताह या जून के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। जैक द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Saraikela Durga Puja 2026: दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की...

Saraikela Durga Puja 2026: आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक...

N Chandrasekaran Reappointed: एन. चंद्रशेखरन फिर बने टाटा संस के चेयरमैन,...

N Chandrasekaran Reappointed, जमशेदपुर: टाटा ग्रुप से जुड़ी बड़ी कॉरपोरेट खबर सामने आई है। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को एक बार फिर...

Nirsa Encounter: आनंद वाटिका में एनकाउंटर स्थल की जांच, रांची से...

Nirsa Encounter: हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका अपार्टमेंट में कुख्यात शूटर सागर उर्फ शिबू के साथ हुए एनकाउंटर के बाद शुक्रवार को रांची से फॉरेंसिक टीम...