Advertisment

लॉकडाउन के विरोध में क्यों खड़े हैं पप्पू यादव

पटना : बिहार में फिर से लॉकडाउन लगाए जाने पर चर्चा हो रही है. सीएम नीतीश कुमार मंगलवार शाम इसको लेकर बैठक कर करेंगे. इस बीच जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने लाकडाउन की आशंकाओं को लेकर कड़ा विरोध किया है. उन्‍होंने कहा है कि ऐसा हुआ तो उनकी पार्टी इसका कड़ा विरोध करेगी. उन्होंने कहा कि सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए अगर आम जनता पर लॉक डाउन थोपने का प्रयास करेगी तो पार्टी इसके खिलाफ़ आंदोलन करेगी. लॉक डाउन ने आम आदमी के जीवन को तहस नहस कर दिया हैं. कोरोना से ज्यादा लोग भूख और गरीबी से मर रहे हैं.

पप्पू यादव ने कहा कि लॉकडाउन कोरोना का हल नहीं है.दिन में रैली और रात में लॉक डाउन ये सब नहीं चलेगा. पाप्पू यादव ने कहा कि कोरोना के नाम पर देश में छुट्टी और लूट दोनों मची हुई हैं. कोरोना हमेशा बजट सत्र के पहले आता है और मार्च लूट के बाद खत्म हो जाता हैं. ओमीक्रॉन वायरस में मारक क्षमता बहुत कम हैं. इस कारण हमें ज्यादा हाय तौबा मचाने की जरूरत नहीं हैं.

जाप सुप्रीमो ने कहा कि हमें कोरोना को चैलेंज के रूप लेने की जरूरत हैं. इससे डरने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि कोरोना के नाम पर न्यायपालिका, विधायिका, कार्यपालिका और अखबार सब मिलकर भय का वातावरण तैयार कर रही हैं, जो सही नहीं हैं. पप्पू यादव ने कहा कि कोरोनावायरस का भय फैलाने के लिए राजनीतिक पार्टियों का एक सुनियोजित प्लान है. केंद्र से पैसे के आवंटन का समय आ गया है ऐसे में कोरोना का भय फैला कर पैसे की लूट शुरू होने वाली है. बच्चों में वैक्सीन को लेकर भी उन्होंने कहा कि 3 साल पहले ही बच्चों में संक्रमण फैलने का दावा करने वाले कोई भगवान नहीं है.

पप्पू यादव ने साफ कहा कि मंदिर ,मस्जिद, गुरुद्वारे, ट्रेन की भीड़ आज वर्तमान समय में होने वाले राजनीतिक पार्टी की रैलियों में कोरोना आखिर क्यों नहीं होता है ? यह सब पैसे की लूट मेडिकल माफियाओं का फैला हुआ जाल है. प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह, राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू, अरुण सिंह और राजू दानवीर मौजूद थे.

कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच हम ने अपने तमाम कार्यक्रमों को किया स्थगित 

बिहार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच हम ने अपने तमाम कार्यक्रमों को स्थगित करने की घोषणा की है. पार्टी प्रवक्ता दानिश रिजवान ने अपने बयान में कहा है कि इसके साथ ही कल होने वाली जिलाध्यक्षों और प्रभारियों की बैठक भी स्थगित कर दी गई है.

रिपोर्ट : रॉबिन

तृतीय अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान मथुरा महतो का दावा, लागू होगा 1932 का खतियान

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...