फेल हो गई राजनीतिक रणनीतिकार PK की रणनीति, रैली में खाली रह गई सारी कुर्सियां…

पटना: बिहार की राजनीति में बदलाव कर राजनीति के मायने बदल देने का दावा करने वाले प्रशांत किशोर की रैली में कुर्सियां खाली रह गई। करीब दो वर्ष पहले प्रशांत किशोर जन सुराज संगठन के तहत राज्य की राजनीति में बदलाव करने का दावा कर पदयात्रा शुरू की। राज्य के विभिन्न जिलों में पदयात्रा करने के बाद बीते वर्ष 2 अक्टूबर को उन्होंने पार्टी की घोषणा कर दी। प्रशांत किशोर जब से बिहार की राजनीति में एक्टिव हुए हैं तब से वे लगातार कांग्रेस, भाजपा, जदयू समेत राजद पर हमलावर बने रहते हैं। PK PK  PK  PK 

2 बजे से थी रैली, 6 बजे पहुंचे PK

प्रशांत किशोर ने अपनी राजनीतिक शक्ति दिखाने के लिए राजधानी पटना के गांधी मैदान में एक रैली बुलाई। पार्टी के तरफ से दावा किया जा रहा था कि रैली में 5 लाख से अधिक लोग जुटेंगे जबकि दो बजे से होने वाली रैली में शाम के पांच बजे तक बमुश्किल एक हजार लोग ही पहुंचे थे। लोगों की भीड़ का आकलन कर पार्टी की तरफ से रैली स्थल पर कुर्सियां लगाई गई थी जो कि खाली ही रह गई। मंच से उद्घोषक मौजूद लोगों को मंच के सामने बैठने की अपील करते दिखे लेकिन सारे लोगों के बैठ जाने के बाद भी कुर्सियां खाली ही रह गई।

1 148 22Scope News

यह भी पढ़ें – Bihar की जनता को चरवाहा विद्यालय चाहिए या NIT और IIT? अशोक चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए…

उम्मीद के अनुसार नगण्य भीड़ देख दो बजे की रैली में लोगों को संबोधित करने के लिए प्रशांत किशोर पांच बजे तक इंतजार में ही रह गये कि जब भीड़ जुटेगी तब वह मंच पर आयेंगे लेकिन भीड़ जुटना तो दूर देर होने के कारण उठ कर जाने लगी। इस दौरान मंच से जन सुराज के नेता बिहार में बदलाव की बात करते रहे। खाली कुर्सी के सामने जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर को बिहार का तारणहार बताते रहे और आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में बदलाव की बात करते रहे। प्रशांत किशोर शाम के 6 बजे रैली स्थल पर पहुंचे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Patna: पलायन रोको यात्रा को पुलिस ने बल प्रयोग कर रोका, हिरासत में कन्हैया कुमार

Saffrn

Trending News

West Bengal Election Result 2026: Mamata Banerjee Appeal, काउंटिंग सेंटर न...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मतगणना रुझानों के बीच ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से काउंटिंग सेंटर न छोड़ने की अपील की, गड़बड़ी के आरोप...

मिट्टी जांच में बिहार अग्रणी, विगत 2 वित्तीय वर्षों में 8...

पटना : मिट्टी जांच में राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विगत दो वित्तीय वर्षों में...

झालमुड़ी पॉलिटिक्स: रुझानों में पीछे टीएमसी, क्या बदलेगा बंगाल का स्वाद?

बंगाल चुनाव 2026 में मतगणना के रुझानों के बीच टीएमसी पीछे, पीएम मोदी की ‘झालमुड़ी पॉलिटिक्स’ बनी चर्चा का केंद्र। नतीजे अभी बाकी, लेकिन...

राज्य में स्व-गणना अभियान को मिली बड़ी सफलता, 48.50 लाख लोगों...

पटना : राज्य में भारत की जनगणना 2027 के तहत चल रहे स्व-गणना अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिला है। 17 अप्रैल से एक मई...

अगले 3 महीने में पूरा होगा विक्रमशिला सेतु की मरम्मती का...

पटना : भागलपुर से उत्तर बिहार को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण विक्रमशिला सेतु के रविवार की देर रात क्षतिग्रस्त होने का बाद बिहार राज्य पुल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img