‘कैंपा वाली ज़िद’, कैंपा के नए ब्रांड एंबेसडर बने राम चरण

Desk. देश की लोकप्रिय कोल्ड ड्रिंक कैंपा कोला ने घोषणा की है कि दक्षिण भारत के सुपरस्टार राम चरण उसके ब्रांड एंबेसडर होंगे। कैंपा युवाओं को पहले से ही पसंद है और राम चरण के जुड़ जाने के बाद उसका नया कैंपेन है – कैंपा वाली ज़िद। यह कहानी है उस ज़िद की, जो किसी को भी आम से खास बना सकती है। यह कहानी है युवाओं की, जो हर दिन चुनौतियों से लड़ते हैं, गिरते हैं, उठते हैं और फिर ज़िद के साथ आगे बढ़ते हैं। कैंपा का यह नया अभियान उन्हीं के जज्बे को सलाम करता है।

मेकैन वर्ल्डग्रुप इंडिया के चेयरमैन और सीईओ प्रसून जोशी का कहना है, “हम “कैंपा वाली ज़िद” कैंपेन के ज़रिए एक ऐसा सच प्रस्तुत करना चाहते थे जो हमारे युवाओं के दिल के करीब हो। राम चरण इन युवाओं की तरह हैं – एक ऐसी ताकत जिसे रोकना संभव नहीं है।“

इस अभियान की जान है एक ब्रांड फिल्म जिसमें राम चरण किसी किरदार में नहीं, बल्कि खुद अपनी असल जिंदगी के रूप में सामने आते हैं। कैमरे के सामने वह न तो कोई डायलॉग बोलते हैं, न किसी काल्पनिक सीन में होते हैं — वे सिर्फ वही दिखाते हैं जो उन्होंने अपनी जिंदगी में जिया है: मेहनत, संघर्ष, और जीत की सच्ची कहानी।
फिल्म में उनके असली स्टंट, दमदार एक्शन, और उनके आत्मविश्वास से भरे भाव हमें बताते हैं कि कामयाबी आसानी से नहीं मिलती, लेकिन ज़िद हो तो कुछ भी असंभव नहीं।

Barhi Gaya Road Railing Missing: बरही गया रोड में डिवाइडर से...

Barhi Gaya Road Railing Missing: गया रोड में सड़क के बीच बने डिवाइडर से लोहे की रैलिंग गायब होने का मामला सामने आया है।...

Jharia Land Subsidence: झगड़ा देखने निकला शख्स, पीछे धंस गयी जमीन;...

Jharia Land Subsidence: बीसीसीएल एरिया-10 के अंतर्गत लिलोरी पथरा इलाके में एक बार फिर अचानक जमीन धंसने से लोगों में दहशत फैल गयी। भू-धंसान की...

Bokaro Sector 12D Fire: बोकारो के सेक्टर-12D में आधी रात भीषण...

Bokaro Sector 12D Fire: सेक्टर-12D में बीती रात करीब दो बजे पवन किराना स्टोर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। दुकान...