मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर नक्सली हमला, दो बॉडीगार्ड नक्सलियों के कब्जे में

chaibasa– गोयलकेरा थाना क्षेत्र मनोहरपुर के पूर्व भाजपा विधायक गुरुचरण नायक पर एक कार्यक्रम के दौरान नक्सलियों ने हमला कर दिया है, पूर्व विधायक ने तो किसी प्रकार खेतों की ओर भाग कर अपनी जिंदगी बचा ली. लेकिन दो बॉडीगार्ड को नक्सली अपने साथ लेते गए.

बताया जा रहा है कि गुरुचरण नायक गोयलकेरा थाना क्षेत्र के झीलरुवा गांव में आयोजित एक खेल कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लेने गए थें. इसकी भनक नक्सलियों को लग गई और करीबन दो दर्जन नक्सलियों ने कार्यक्रम के दौरान ही हमला बोल दिया. इस बीच नक्सलियों की ओर से हवाई फायरिंग की गई. बॉडीगार्ड ने नक्सलियों का मुकाबला तो किया लेकिन नक्सलियों की संख्या भारी पड़ गई. मंच और उसके आसपास भगदड़ मचने से भी नक्सलियों को मदद मिली.इस बीच मंच पर मौजूद गुरुचरण नायक ने खेतों की ओर भाग कर अपनी जान बचायी.  लेकिन दोनों बॉडीगार्ड नक्सलियों के हाथ लग गएं.  नक्सली अपने साथ बॉडीगार्ड का हथियार भी लेते गए.

इस बीच खबर आ रही है कि नक्सलियों ने बॉडीगार्ड की हत्या कर दी है. खुद गुरुचरण नायक ने भी अपने बॉडीगार्ड की हत्या किए जाने की आशंका प्रकट की है. लेकिन अभी इसकी अधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है और न ही इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई ब्रिफिंग दी गई है.

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...