सावधान! मौसम विभाग का अलर्ट, Bihar में आज भी आंधी-बारिश का कहर

पटना : पश्चिमी बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवा बिहार के पूर्वी इलाकों से हिमालय की तराई वाले इलाके से होते हुए उत्तर प्रदेश तक गुजर रही है। इनके प्रभाव से पटना सहित बिहार के अधिसंख्य भागों में बादल छाए रहने के साथ गरज-तड़क की संभावना है। मौसम के इस पैटर्न के कारण आंधी, तूफान और ओले के साथ वर्षा होती है। इस दौरान हवा लगभग 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है। कहीं-कहीं वज्रपात भी होता है इसके कारण जान-माल का नुकसान होता है। पटना मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Goal 6 22Scope News

24 जिलों में बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, प्रदेश उत्तर व दक्षिण-पूर्व के 24 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात व झोंके के साथ हवा चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इसी प्रकार की स्थित 16 अप्रैल तक बने रहने की संभावना है।

वाल्मीकि नगर में 3.0 मिमी बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में 3.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। शेष जिलों में पुरवा के कारण मौसम सामान्य बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम गर्म और ठंडी हवा के टकराने से मौसम में अचानक बदलाव की स्थिति उत्पन्न होती है। इस दौरान हवा की दिशा दक्षिण पश्चिम से उत्तर पूर्व की ओर होती है।

आज क्या है मौसमी सिस्टम का अपडेट

आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ अब कश्मीर घाटी और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है। पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश से बांग्लादेश तक की द्रोणिका अब पूर्वोतर मध्य प्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण से झारखंड होते हुए गंगीय पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और आसपास के क्षेत्रों से पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक की द्रोणिका अब मध्य असम से पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर चल रही है।

यह भी देखें :

आज कैसा रहेगा मौसम

वरिष्ठ वैज्ञानिक आशीष कुमार के अनुसार, आज यानी 13 अप्रैल को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, बांका और जमुई जिलों में मेघगर्जन, व्रजपात के साथ हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है। इसी खतरे को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पूरे बिहार में आज मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। वहीं बिहार मौसम सेवा केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, सुपौल, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, नालंदा, गया और औरंगाबाद जिलों के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है।

गया रहा प्रदेश में सबसे गर्म

शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस एवं 37.0 डिग्री सेल्सियस के साथ गया में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वाल्मीकि नगर में 3.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। डेहरी को छोड़कर पटना सहित शेष जिलों के अधिसंख्य भागों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

यह भी पढ़े : Cyclone ‘Dana’ का असर बिहार में दिखना शुरू, मौसम हुआ ठंडा

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img