बाबा चौहरमल का आशीर्वाद मिल जाए तो हमारी नैया पार हो जाए – मुकेश सहनी

305
बाबा चौहरमल का आशीर्वाद मिल जाए तो हमारी नैया पार हो जाए - मुकेश सहनी
बाबा चौहरमल का आशीर्वाद मिल जाए तो हमारी नैया पार हो जाए - मुकेश सहनी
Advertisment

मोकामा : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) कल यानी शनिवार को मोकामा के घोसवरी पहुंचे और बाबा चौहरमल मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा बहुत दिनों से यहां आने की थी, लेकिन दुर्भाग्यवश वह नहीं पहुंच सके। जब इस बार मेला समिति का आमंत्रण मिला तो आज यहां पहुंच गए। उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य है कि यहां आकर आशीर्वाद लिया।

Advertisment

Goal 6 22Scope News

स्वर्गीय रामविलास पासवान ने मुझे यहां चलने की बात कही थी – मुकेश सहनी

उन्होंने एक संस्मरण सुनाते हुए कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान ने मुझे यहां चलने की बात कही थी, लेकिन मैं आ नहीं सका था। उन्होंने जोर देकर कहा कि बाबा चौहरमल का आशीर्वाद मिल जाए तो हमारी नैया पार हो जाए। वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा कि बाबा चौहरमल नैतिकता, मानवता, त्याग और शक्ति के प्रतीक थे। जब भी मान-सम्मान की रक्षा की बात आती है तो चौहरमल बाबा पीछे नहीं हटे। वे सामुदायिक सौहार्द के भी प्रतीक थे।

यह भी देखें :

हमें बाबा चौहरमल के आदर्शों पर चलने की जरूरत है – VIP प्रमुख

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि आज हमें बाबा चौहरमल के आदर्शों पर चलने की जरूरत है। आज भी मंदिर-मस्जिद के नाम पर समाज में लड़ाने की कोशिश की जाती है। लेकिन, हम सभी को मिलजुल कर रहने की जरूरत है। उन्होंने दावा किया कि अगले चुनाव में मंदिर-मस्जिद के नाम पर राजनीति करने वालों का सफाया तय है।

Mukesh Shani 1 22Scope News

यह भी पढ़े : चिराग का बड़ा बयान, कहा- देशद्रोही गैंग के साथ नहीं जुड़ेंगे बिहार के लोग

Advertisement