चिराग का बड़ा बयान, कहा- देशद्रोही गैंग के साथ नहीं जुड़ेंगे बिहार के लोग

पटना : बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव है। इस चुनाव के मद्देनजर तमाम दल अपने-अपने प्रचार में लगे हुए हैं और क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज मोकामा जा रहे हैं जहां पर बाबा चौहरमल का मेला लगा हुआ है, उसमें शिरकत करेंगे।

बाबा चौहरमल का मेला जो है इसकी पहचान विश्व स्तर पर बने – चिराग पासवान

इसी क्रम में न्यूज 22स्कोप से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि हम चाहते हैं कि बाबा चौहरमल का मेला जो है इसकी पहचान विश्व स्तर पर बने। वहां से लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। आज हम अपने हाथों से कई लोगों को प्रसाद ग्रहण करवाएंगे। साथ ही विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को लेकर चिराग ने कहा कि जो लोग क्राइम बुलेटिन जारी कर रहे हैं उन्हें 90 के दशक का क्राइम बुलेटिन जारी करना चाहिए। 90 में क्या कुछ होता था, इसलिए इन लोगों को यह सब जारी करने से कुछ फायदा मिलने वाला नहीं है। चिराग ने कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को लेकर के कहा कि जो लोग देशद्रोह के नारे लगाते हैं उन लोगों को यह सब यात्रा करने का अधिकार नहीं है। जनता उन पर विश्वास करने वाली नहीं है।

यह भी पढ़े : सांसद अरुण भारती ने कहा- बिहार में भारी बहुमत से बनेगी NDA की सरकार…

यह भी देखें :

अंशु झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharkhand School Timing Update: गर्मी बढ़ने पर KG से 12वीं तक...

 झारखंड सरकार ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए KG से 12वीं तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। नया...

Jharkhand Mutation Update: जमीन और फ्लैट के दाखिल-खारिज के लिए Online...

झारखंड में जमीन और फ्लैट के म्यूटेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन फिर शुरू हो गया है। सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद रैयतों को बड़ी राहत...

 Ranchi Cyber Crime Alert: हर दिन दो लोग हो रहे साइबर...

रांची में जनवरी से अप्रैल 2026 तक 114 लोग साइबर ठगी के शिकार हुए। साइबर थाना ने 40 फीसदी मामलों में राशि वापस दिलाई। Ranchi...

Ranchi Fraud Case: पान मसाला कंपनी में 71 लाख की Coupon...

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पान मसाला कंपनी के अधिकारियों पर 71 लाख रुपये की कूपन जालसाजी का आरोप। जयपुर और कानपुर के...

Jharkhand Compensation Update: हाथी के हमले में मौत पर अब 10...

 झारखंड में हाथी या जंगली जानवरों के हमले से मौत पर 10 लाख रुपये मुआवजा देने का प्रस्ताव तैयार। परिवार को मासिक क्षतिपूर्ति और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img