Dhanbad: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, खामियां देख लगाई फटकार

Dhanbad: प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी धनबाद सदर अस्पताल औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने विभागों और वार्डो के निरीक्षण के क्रम में कई खामियां पाई। जिस पर उन्होंने सिविल सर्जन और सदर अस्पताल के प्रभारी को जमकर फटकार लगाई।

Dhanbad: स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अस्पताल में गंदगी और खराब बेड की चादर को तत्काल ठीक करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से भी बात कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। डॉक्टरों की उपस्थिति की भी जानकारी ली। इस दौरान कहा कि जो डॉक्टर नियमित रूप से सेवा नहीं देते हैं, उसे हटाया जाए।

Dhanbad: कमियां दूर की जाएगी

वहीं मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि धनबाद जैसे शहर में सदर अस्पताल की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। इसलिए हमने औचक निरीक्षण किया है। जो भी कमियां है, उसे दूर की जाएगी।

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...