Advertisement
Advertisement

Dhanbad: ब्लड नहीं मिलने की महिला ने की शिकायत, मंत्री इरफान ने प्राचार्य को लगाई फटकार

Dhanbad: सुबे के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी गुरुवार को धनबाद SNMMCH पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल की सुपर स्पेशलिटी बिल्डिंग PG ब्लॉक एवं कैथ लैब का निरीक्षण किया। पारा मेडिकल छात्र-छात्राओं, जीएनएम नर्सिंग की छात्र-छात्राओं एवं मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे एमबीबीएस के छात्रों की समस्याएं सुनी और उसे जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। वहीं इस दौरान तीन यूनिट A पॉजेटिव ब्लड नहीं मिलने की महिला ने मंत्री से शिकायत की तो मंत्री इरफान ने प्राचार्य को मौके पर ही फटकार लगा दी।

Dhanbad: स्वास्थ्य मंत्री ने SNMMCH का किया निरीक्षण

वहीं मंत्री इरफान अंसारी एवं विभाग के प्रधान सचिव ने जिले की उपायुक्त माधवी मिश्रा, अधीक्षक डॉक्टर एस के चौरसिया, प्राचार्य डॉक्टर के के लाल समेत तमाम चिकित्सकों एवं प्रध्यापकों से प्राचार्य कक्ष में बैठक की और अस्पताल में बेहतर चिकित्सकी सुविधा मुहैया कराने के लिए नई सुपर स्पेशलिटी बिल्डिंग में सुचारू रूप से विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ चिकित्सक की सुविधा शुरू करने इंफ्रास्ट्रक्चर की कमियों को दूर करने और मेडिकल कालेज में सीट बढ़ाने को लेकर बातचीत की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

Dhanbad: बेडों की संख्या कम है

वहीं मीडिया से बात करते हुए मंत्री एवं सचिव ने बताया कि धनबाद जिले में संचालित इस मेडिकल कॉलेज में न सिर्फ धनबाद, बल्कि आसपास के जिलों से भी मरीज काफी संख्या में आते हैं। सीटों की संख्या कम है व बेड की संख्या भी कम है, जिसकी वजह से मरीजों का अधिक क्राउड रहता है। कई दफा मरीज को ईलाज कराने में परेशानी होती है। इन तमाम परेशानियों को दूर करने के लिए दिशा निर्देश दिया गया है।

Dhanbad: विशेषज्ञ चिकित्सकों की मदद ली जाएगी

उन्होंने कहा कि सरकार के स्तर पर जो भी सुविधा मुहैया करवानी है, वह कराई जाएगी। यहां पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की मदद भी ली जाएगी, जो निजी प्रैक्टिस कर रहे हैं। उनके साथ अनुबंध पर कार्य लिया जाएगा। बाद में स्थाई नियुक्तियां भी होगी। एमबीबीएस एवं पीजी की सीटों में वृद्धि की जाएगी एवं इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी समस्याओं को खत्म किया जाएगा।

राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar VB-G RAM G Mission: बिहार के गांवों की बदलेगी तस्वीर!...

Bihar VB-G RAM G Mission, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और गांवों के समग्र विकास...

Radha Govind Samvad Launch: मंत्री योगेंद्र महतो ने किया ‘राधा गोविन्द...

Radha Govind Samvad Launch, रामगढ़: झारखंड में पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत हुई है। राधा गोविन्द शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्था...

Dhanwar UCO Bank Robbery: 10 लाख से ज्यादा की रकम लूटे...

Dhanwar UCO Bank Robbery: जिले के धनवार थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े यूको बैंक को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।...