Jharkhand Weather Today : तेज गरज के साथ चलेगी आंधी तूफान, मौसम विभाग की चेतावनी…

Jharkhand Weather Today 

Ranchi : झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को राज्यभर में तेज आंधी, मूसलधार बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Crime : बाइक सवार अपराधियों ने महिला से की चेन छिनतई, पुलिस जांच में जुटी…. 

Jharkhand Weather Today : मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

राज्य के पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका जताई गई है। वहीं, उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड में गरज के साथ तेज हवाओं के झोंकों के साथ बारश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : नगड़ी में अज्ञात अपराधियों ने सरेआम युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस… 

30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

झारखंड के पश्चिमी भागों में भी मौसम का मिजाज बिगड़ने के संकेत मिले हैं। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें- Bokaro : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा बोकारो पहुंची, योजनाओं की समीक्षा पर दिया जोर… 

मौसम विभाग की माने तो 19 अप्रैल तक राज्य में बादल छाए रह सकते हैं और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। 17 अप्रैल तक विशेष चेतावनी जारी की गई है, जिसमें लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। हालांकि 20 अप्रैल से मौसम साफ होने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें- Bokaro Breaking : अपराधियों ने दिनदहाड़े फल व्यवसायी को मारी गोली… 

 

Bihar Flood Alert: गंगा का जलस्तर बढ़ने पर अलर्ट CM सम्राट...

Bihar Flood Alert, पटना: बिहार में गंगा, गंडक और सोन नदियों का जलस्तर बढ़ने के बीच राज्य सरकार ने निगरानी तेज कर दी है।...

Rising Bihar Investor Summit 2026: बिहार में निवेश पर सरकार देगी...

Rising Bihar Investor Summit 2026, पटना: बिहार में उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को राइजिंग बिहार इन्वेस्टर समिट-2026 का...

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign: ‘सेवा मेरा योगदान’ के साथ स्वच्छ बिहार...

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign, पटना: बिहार में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...