पीरमुहानी स्थित आरा मशीन में कल रात लगी भीषण आग, लाखों की लकड़ी जली

पटना : राजधानी पटना के गांधी मैदान थाने इलाके में पीरमुहानी स्थित आरा मशीन में रविवार की देर रात करीब 1:30 बजे भीषण आग लग गई। इस अगलगी में लाखों रुपए की लकड़ी जलकर राख हो गई। घटना की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। पर स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी ने जलती हुई सिगरेट या बीड़ी फेंक दी हो उससे धीरे-धीरे आग फैल गई। रात में हवा चलने की वजह से आग फैलने के बाद ऊंची ऊंची लगता उठने लगी। आसपास के इलाकों में दुकान है। मार्केट के साथ आबादी है। दुकानदार भी पहुंच गए। पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग घर से बाहर निकल गए।

Goal 6 22Scope News

किसी की जख्मी होने की सूचना नहीं है, मौके पर 12 दमकल की गाड़ियां पहुंची

हालांकि किसी की जख्मी होने की सूचना नहीं है। हालांकि लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया पर कंट्रोल नियंत्रित नहीं हुआ। सूचना मिलने के बाद कंकड़बाग, लोदीपुर, पटना सिटी और सचिवालय समेत शहर के अन्य फायर स्टेशनों से करीब 12 दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक आग नहीं बुझी थी। फायर कर्मी आग बुझाने में लगे हुए थे। इससे पहले भी इसी आरा मशीन में दो-तीन साल पहले भीषण आग लगी थी जिसमें दो लोगों की दम घुटने से मौत हो गई थी।

यह भी देखें :

12 घंटे लग गए, तब जाकर बुझी आग, मौके पर पहुंचे अग्निशमन पदाधिकारी

राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के पीरमुहानी इलाके में आरा मशीन में लगी भीषण आग को बुझाने में 12 घंटे लग गए। फायर ब्रिगेड की 35 से 40 गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। आरा मशीन से सटे बिल्डिंग के अलावा कई फोर व्हीलर भी आग लगने की चपेट में आ गए हैं। आगलगी कि घटना में संपत्ति का भी भारी नुकसान हुआ है। कई बाइक भी जलकर राख हो गए। इस घटना के बारे में मौके पर अग्रिशमन विभाग के अधिकारी भी पहुंचे हुए हैं। इस घटना के बारे में अग्निशमन पदाधिकारी अजीत कुमार ने जानकारी दी।

Patna Aag 1 22Scope News
12 घंटे लग गए, तब जाकर बुझी आग, मौके पर पहुंचे अग्निशमन पदाधिकारी

यह भी पढ़े : भोजपुर में पेट्रोल पंप पर खड़ी ट्रक व कैमूर में HP गैस टैंकर में लगी अचानक आग

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

बांकीपुर उपचुनाव : RJD ने घोषित किया उम्मीदवार, महागठबंधन में बढ़ी...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त चर्चा चल रही है। इस बीच महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (RJD)...

Dhanbad News: धनबाद पहुंचते ही IG ने क्यों बुलाई बड़ी समीक्षा...

Dhanbad News: बोकारो रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) शैलेंद्र कुमार सिन्हा सोमवार को धनबाद पहुंचे। उन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न...

पत्नी की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी पति गिरफ्तार,...

भागलपुर : भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 24 घंटे के...